फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Happy with the announcement of establishment of chair for research on Maharaja Agrasen

Jind News: महाराजा अग्रसेन पर शोध के लिए चेयर स्थापित की घोषणा से खुशी

Thu, 07 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 07 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Happy with the announcement of establishment of chair for research on Maharaja Agrasen
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में शोध के लिए महाराजा अग्रसेन के नाम पर चेयर स्थापित करने की जो घोषणा की है उससे समाज में खुशी की लहर है। राजकुमार गोयल बुधवार को समाज के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के हरियाणा भवन में घोषणा की है कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में शोध के लिए अग्रसेन चेयर स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस चेयर का काम शुरू होने से शोधार्थी महाराजा अग्रसेन के जीवन पर शोध कर सकेंगे कि कैसे सदियों पूर्व दी गई उनकी शिक्षाएं आज के युग में समाज के कल्याण व उत्थान में प्रासंगिक हो सकती है। चेयर स्थापित होने के बाद शोध करने वाले महाराजा अग्रसेन के इतिहास से रूबरू हो सकेंगे। महाराजा अग्रसेन एक ऐसे राजा हुए, जिन्होंने पूरी दुनिया को एक रुपया एक ईंट का संदेश देकर समाजवाद का पाठ पढाया। उनके राज्य में जो भी गरीब आता था, राज्य में रहने वाला हर परिवार उससे एक ईंट और एक मुद्रा देता था। इस सहायता से वह अपना घर भी बना लेता था और व्यापार भी शुरू कर देता था। यह दुनिया में समाजवाद का सबसे बड़ा उदाहरण था। इससे आने वाली पीढिय़ों को इस इतिहास से प्रेरणा मिलेगी और उनमे भी दान देने जैसी प्रवृति का समावेश होगा। इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सुभाष गर्ग, मनोज गुप्ता, सोनू जैन, पवन सिंगला, बजरंग सिंगला, मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed