फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Half of the population did not know when corona happened

आधी आबादी को पता ही नहीं चला कब हुआ कोरोना

Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Half of the population did not know when corona happened
जिले की लगभग आधी आबादी के शरीर से कोरोना वायरस गुजर चुका है। लेकिन उनको पता भी नहीं चला कि वह कब निकल गया। केवल डेढ़ प्रतिशत आबादी को ही अब तक पता चला है कि वह कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। पिछले वर्ष अगस्त और नवंबर में सीरो सर्वे हुआ था। अगस्त में 11 तथा नवंबर में 26 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसका मतलब है कि इतने लोगों के शरीर से कोरोना गुजर चुका है। इसके बाद दूसरी लहर भी गुजर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। इससे साफ है कि अब तक जिले की आधी से ज्यादा आबादी को कोरोना संक्रमित कर चुका है।
विज्ञापन

जिले की आबादी लगभग 14 लाख है। अब तक जिले की डेढ़ प्रतिशत आबादी ही कोरोना संक्रमित हुई है। जिले में अब तक 21200 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष अगस्त में हुए सीरो सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार जिले की 11 प्रतिशत आबादी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे साफ है कि 11 प्रतिशत लोगों के शरीर से कोरोना वायरस गुजर चुका है। इसके बाद नवंबर 2020 में सीरो सर्वे हुआ, जिसमें 26 प्रतिशत आबादी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब एक वर्ष बाद फिर से सीरो सर्वे किया जाएगा। अगस्त व नवंबर महीने में पॉजिटिव रिपोर्ट 15 प्रतिशत बढ़ी। अब एक वर्ष बाद सीरो सर्वे में जिले की आधी आबादी से ज्यादा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की संभावना है। क्योंकि इस वर्ष अप्रैल में दूसरी कोरोना की लहर गुजर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा आबादी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

आज से तीसरा सीरो सर्वे होगा शुरू
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि वीरवार से जिले में सीरो सर्वे शुरू होगा। इसके लिए 40 क्लस्टर बनाए गए हैं। इसमें 24 ग्रामीण क्षेत्र में तथा 16 शहरी क्षेत्र में। इसमें 18 साल से अधिक आयु के छह लोगों, 10 से 17 साल के तीन युवाओं तथा 6 से 9 वर्ष के एक बच्चे का प्रत्येक क्लस्टर से सैंपल लिया जाएगा। जिले में 1600 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इस बार सीरो सर्वे की जांच पंचकूला में होगी। पिछले वर्ष पहले सीरो सर्वे में 11 प्रतिशत तथा दूसरे सर्वे में 26 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed