{"_id":"683dec41b77570544f05d273","slug":"gym-operator-kashish-kochhar-gets-relief-from-nia-jind-news-c-199-1-sroh1009-135716-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम संचालक को NIA से मिली राहत: पूछताछ के बाद फोन लौटाए, परिवार जींद लौटा; इस आरोप में किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम संचालक को NIA से मिली राहत: पूछताछ के बाद फोन लौटाए, परिवार जींद लौटा; इस आरोप में किया था गिरफ्तार
Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
सार
पहलगाम हमले के बाद एनआईए ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में देशभर से 20 के करीब लोगों को अरेस्ट किया। इन लोगों के खातों की जांच की गई तो जींद निवासी कशिश के मोबाइल नंबर से ट्रांजक्शन सामने आई।
विज्ञापन
सांकेतिक टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिम संचालक कशिश कोचर व उसके परिवार के साथ तीन दिन चली पूछताछ के बाद एनआईए की टीम ने सोमवार को मोबाइल फोन लौटाए हैं। टीम ने सोमवार को भी दिल्ली में बुलाकर पूछताछ की। अभी तक कशिश का परिवार दिल्ली में ही ठहरा हुआ था। शनिवार को एनआईए की टीम ने जिम संचालक कशिश कोचर के आवास पर सेक्टर आठ में रेड की थी। एनआईए की टीम के अनुसार कशिश के बैंक खाते से दो ट्रांजक्शन जिन नंबरों पर हुई, उन खाता धारकों को एनआईए ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कशिश ने दुबई में कपड़ों के इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का काम शुरू किया था, लेकिन दुबई में काम नहीं चला तो दिल्ली में अपने भाई के साथ सूटों के खरीद-बेचने का काम शुरू कर दिया था। दिल्ली के चांदनी चौक स्थित मशहूर लाहौरी सूट की दुकान से भी उनका लेन-देन चलता था।
विज्ञापन
जनवरी-फरवरी के महीने में कशिश को चांदनी चौक के दुकानदार को पैसे देने थे। दुकानदार के कहने पर कशिश ने दुकानदार द्वारा दिए गए दो बैंक खातों में सात और आठ हजार रुपये का गूगल पे के माध्यम से भुगतान किया था। कशिश को उस समय यह नहीं पता था कि भुगतान किसके खातों में हुआ है।
विज्ञापन
बाक्स
तीन दिन तक लगातार की पूछताछ
पहलगाम हमले के बाद एनआईए ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में देशभर से 20 के करीब लोगों को अरेस्ट किया। इन लोगों के खातों की जांच की गई तो जींद निवासी कशिश के मोबाइल नंबर से ट्रांजक्शन सामने आई। इसके चलते एनआई को कशिश पर भी संदेह हुआ। इसके चलते उनके घर पर भी टीम ने दबिश दी थी।