फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Guruji will go from house to house and say- come children let's go to school

Jind News: गुरुजी घर-घर जाकर कहेंगे- आओ बच्चो चलें स्कूल

Sun, 23 Mar 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Guruji will go from house to house and say- come children let's go to school
जींद। राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी किया है। जारी किए गए पत्र के अनुसार राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के साथ-साथ ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या को भी जीरो किए जाने के निर्देश हैं। ऐसे में शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे। घर-घर जाकर गुरुजी यह कहेंगे कि आओ बच्चो राजकीय स्कूल चलें।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का मानना है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुपालना में पूर्व प्राथमिक से 18 वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा में लाना मुख्य कार्य है। हालांकि राज्य में छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा की अनुपालना में अनिवार्य अंग है। एक अप्रैल से स्कूलों में नए दाखिले शुरू हो जाएंगे। ऐसे में प्रवेश उत्सव के दौरान शिक्षक अभिभावकों को राजकीय स्कूलों में मनाए जाने वाले ज्वायफुल सैटरडे, सुपर-100, पीटीएम, पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलने वाली मुफ्त वर्दी, पुस्तकें, स्कूल बैग, स्टेशनरी, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अनुसूचित जाति के कक्षा छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त साइकिल सुविधा, मेधावी विद्यार्थियों के लिए कई प्रकार की छात्रवृत्ति सुविधा, मिड-डे मील, विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना, एफएलएन कार्यक्रम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ई-अधिगम योजना सहित अन्य चीजों के बारे में जानकारी देंगे। जिले में 724 राजकीय स्कूल हैं, जिसमें से सत्र 2024-25 में एक लाख चार हजार विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि इससे पहले वाले सत्र में राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या एक लाख सात हजार से अधिक थी। ऐसे में राजकीय स्कूलों में छात्र संख्या घट रही है। इसको लेकर विभाग ने प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को लेकर आया पत्र
राजकीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने पत्र जारी किया है। शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे कि विद्यार्थियों का दाखिला राजकीय स्कूलों में करवाएं। राजकीय स्कूलों में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जाती है। उम्मीद है कि इस बार राजकीय स्कूलों में पहले की अपेक्षा छात्र संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमित्रा देवी, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed