फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Guru Gobind Singh's Prakash Parv was celebrated with great fervor at the Gurudwara in Gandhi Nagar.

Jind News: गांधी नगर गुरुद्वारे में धूमधाम से मना गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

Wed, 07 Jan 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 07 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's Prakash Parv was celebrated with great fervor at the Gurudwara in Gandhi Nagar.
06जेएनडी03: गतका टोली के करतब देखते हुए। संवाद।
नरवाना। शहर के गांधी नगर स्थित प्रमुख गुरुद्वारे में सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से दोपहर तक गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन और गुरुबाणी का आयोजन हुआ। इस दौरान गुरुद्वारे में लगाए गए भंडारे में साध संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री के बेटे करण प्रताप सिंह शामिल हुए। गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेका।
विज्ञापन


दोपहर बाद नगर कीर्तन निकाला गया जो गांधी नगर गुरुद्वारे से आरंभ होकर शहर के मुख्य रेलवे रोड, परशुराम चौक, अग्रसेन चौक, अपोलो चौक, भगत सिंह चौक व पंजाबी चौक से होता हुआ गुरुद्वारा सिंह सभा पाहुंचा। नगर कीर्तन में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए जिन्हें देख शहरवासी और दुकानदार दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

अपोलो चौक पर नगर कीर्तन के दौरान गतका टीम ने विशेष प्रदर्शन किया। एक युवक की आंखों पर पट्टी बांधकर उसके चारों ओर रखे नारियल पलक झपकते ही फोड़ दिए गए। इसके बाद लाठियों से करतब दिखाए गए। हाथों से कोल्ड ड्रिंक की केन और स्टील की प्लेट फाड़ने जैसे करतबों ने भी सभी को चकित कर दिया। नगर कीर्तन के स्वागत में शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जगह-जगह स्वागत किया। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान किशन सिंह घूमन, महासचिव गुरजीत सिंह तलवार उर्फ छोटा सिंह, मंच संचालक जोगिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed