{"_id":"6898e72aa474b077250ee31d","slug":"gram-darshan-portal-is-a-transparent-and-accountable-initiative-of-the-government-jind-news-c-199-1-jnd1002-139116-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह पहल
Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण अंचल के निवासी अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकेंगे। हरियाणा सरकार की ओर से इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है।
यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक व सरल माध्यम है। डीसी ने बताया कि इस पोर्टल पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्राथमिकताएं तय करें। ग्रामीणों की ओर से दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। इसके साथ ही आवेदक को समय समय पर सुझाव व शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।