फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grab 55 and a half rupees on the pretext of giving loans at a cheaper rate of interest

सस्ती ब्याज दर पर ऋण देने का झांसा देकर साढ़े 55 हजार रुपये हड़पे

Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Grab 55 and a half rupees on the pretext of giving loans at a cheaper rate of interest
कंपनी से सस्ती ब्याजदरों पर ऋण देने का झांसा देकर लगभग साढ़े 55 हजार रुपये हड़पने पर उचाना थाना पुलिस ने एक कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कालता निवासी गुरजीत ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कामकाज शुरू करने के लिए ऋण लेना चाहता था। इसके लिए उसने वेबसाइट पर आदित्य बिरला कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड के कस्टमर केयर नंबर से संपर्क साधा। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का एजेंट और अपना नाम राकेश कुमार बताया। उसने ऋण की ब्याजदरों को अन्य कंपनियों से सस्ता बताया। इसके बाद उसने अपने मैनेजर मनोज और हेड मैनेजर नितिन से बातचीत करवाई। इसके बाद उसने सभी दस्तावेजों से संबंधित खानापूर्ति पूरी कर उनके द्वारा बताई ई-मेल पर भेज दी। इसके बाद उसके पास तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। जिन्होंने कंपनी के अधिकारी बताया और साथ ही ऋण जारी करने से पूर्व कुछ चार्ज फीस जमा करवाने के लिए कहा। 29 अप्रैल 2020 तक विभिन्न चार्ज फीस के नाम पर उसने 55 हजार 599 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बावजूद उसे ऋण नहीं दिया गया और न ही विभिन्न चार्जों के नाम पर वसूली गई राशि लौटाई। उचाना थाना पुलिस ने गुरजीत की शिकायत पर आदित्य बिरला प्राइवेट लिमिटेड धनबाद झारखंड के एजेंट राकेश, मैनेजर मनोज, हेड मैनेजर नितिन के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed