फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should send roadways driver-conductor to their home district

Jind News: रोडवेज चालक-परिचालक को गृह जिले में भेजे सरकार

Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Government should send roadways driver-conductor to their home district
जींद। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद और राज्य महासचिव सुमेर सिवाच ने कहा कि सरकार और परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत में विभाग के कर्मचारियों की बनाई गई तबादला नीति खामियों पर यूनियन लिखित आपत्ति जताते हुए तबादला रद्द करने की मांग कर चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच मई को सरकार द्वारा रोडवेज के मैकेनिक, क्लर्क, उपनिरीक्षक व निरीक्षकों का तबादला आनलाइन नीति के तहत किया गया था जिससे न ही सरकार को व न ही कर्मचारियों को फायदा हुआ। बल्कि कर्मचारियों का दूरदराज डिपो में तबादला कर कर्मचारियों को परिवार, बच्चों से दूर कर परेशान किया है।
विज्ञापन

दूर दराज डिपो में तबादला से विभाग का काम भी प्रभावित होता है। राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने बताया अब सरकार चालक परिचालक की ऑनलाइन पॉलिसी के तहत तबादला करने जा रही है। उन्होंने ने मांग कि चालक परिचालक रोजाना घर से बाहर रहते हैं। एक जिले से दूसरे जिले और दूसरे राज्यों में एक दिन छोड़कर एक रात बिताते हैं। नजदीक के डिपो में होते हुए भी अपने बच्चों को नहीं संभाल पाते। कर्मचारी नेताओं ने मांग की नई तबादला नीति को रद्द कर चालक परिचालकों का आपसी स्थानांतरण किया जांए और कर्मचारियों को अपने गृह जिले में भेजा जाए। यदि फिर भी सरकार पॉलिसी लागू करना चाहती है तो रोडवेज कर्मचारी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed