{"_id":"6781f004929bea45f309cba8","slug":"government-should-remove-salary-discrepancies-of-teachers-deepak-kumar-jind-news-c-199-1-jnd1001-128224-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों की वेतन विसंगतियों को दूर करे सरकार : दीपक कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों की वेतन विसंगतियों को दूर करे सरकार : दीपक कुमार
विज्ञापन
जींद। कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत शिक्षकों की कौशल अध्यापक संगठन ऑफ स्कॉलर्स (केएएएस) का राज्यस्तरीय सम्मेलन बैरागी धर्मशाला में हुआ। सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर डिप्टी स्पीकर के प्रतिनिधि राजन चिल्लाना ने शिरकत की। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रधान दीपक कुमार ने की।
दीपक कुमार ने संगठन के माध्यम से मांग की कि लगभग डेढ़ साल से रिलीव बैठे 30 अध्यापकों की एडजस्टमेंट कर रिजाइनिंग करवाई जाए। दूर दराज के जिले में तबादला हुए अध्यापकों को उनके गृह जिले में नियुक्त किया जाए। अध्यापकों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। बकाया सात माह का वेतन जल्द दिलाया जाए। नियमित अध्यापक टीजीटी वेटिंग लिस्ट आने पर अध्यापकों को हटाया न जाए। इसके अलावा समय-समय पर रेगुलर टीचर्स की प्रमोशन या नव नियुक्ति की वजह से प्रभावित न होने देने की मांग की गई।
इस दौरान उन्होंने समय-समय पर सरकार और सरकार के प्रतिनिधियों की तरफ से कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत शिक्षकों को मिलने वाले सहयोग के लिए भी आभार जताया गया। मुख्यातिथि राजन चिल्लाना ने सभी शिक्षकों को हर संभव मदद एवं सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो भी उनकी मांगे वे डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा को बता देंगे। इस अवसर पर उप प्रधान समां, गुरदीप, सचिव नरेश, प्रवीन अंबाला, मनेश शर्मा, सुरेंद्र, अध्यापिका सीतू, मोनिका, नीलम, सुरेंद्र मौजूद थे।