{"_id":"6658ff98d08a9ae9ba0a1d34","slug":"government-high-school-bibipur-first-among-girls-in-district-level-rugby-competition-jind-news-c-199-1-jnd1001-117758-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में लड़कियों में राजकीय उच्च विद्यालय बीबीपुर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में लड़कियों में राजकीय उच्च विद्यालय बीबीपुर प्रथम
Fri, 31 May 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 31 May 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिला स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार को जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि एईओ कुलदीप सिंह ने शिरकत की। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के बीच रोचक मुकाबले हुए।
मुख्यातिथि कुलदीप सिंह ने कहा कि खेलकूद, खेल भावना के अनुरूप ही खेलने चाहिए। खेलने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है और उन्हें इससे बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। खेलने से हर उम्र के लोगों को शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार के फायदे होते हैं। उन्हें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कई लोग अपने जीवन में विभिन्न प्रकार के तनावों का सामना करते हैं।
खेल के माध्यम से आप इस प्रकार के तनावों से बाहर निकल सकते है। जींद रग्बी संघ के महासचिव मुनीत बेरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय अंतर जिला रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। प्रतियोगिता में लड़कियों में राजकीय उच्च विद्यालय बीबीपुर प्रथम, वॉरियर क्लब द्वितीय व जींद रग्बी क्लब तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के वर्ग में जींद रग्बी क्लब प्रथम स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए गए। इस अवसर पर सुरेश अहलावत, बीरबल दूहन, सुशील ढांडा, गौरव आशरी, कृष्ण सिंगरोह, जोगिंद्र नेहरा, देवेंद्र, सोनिया साहू, अमित मलिक, प्रदीप लाठर, विनोद चहल, राजेंद्र सैनी, कुलदीप, संदीप श्योकंद, सीमा और अशोक मौजूद रहे।