फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government College's Khushi first in speech competition

Jind News: भाषण प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज की खुशी प्रथम

Sat, 11 Jan 2025 12:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:20 PM IST
विज्ञापन
Government College's Khushi first in speech competition
10जेएनडी01: प्राचार्य सत्यवान मलिक के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र।
जींद। राजकीय महाविद्यालय में जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय निबंध लेखन, भाषण और रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। उन्होंने बताया कि स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत इन मतदाता जागरूकता गतिविधियों की थीम हमारे चुनावों को समावेशी सुलभ और सहभागी बनाना है। कार्यक्रम का संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार ने की।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय जींद, राजकीय महाविद्यालय नरवाना, हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद, राजकीय महाविद्यालय सफीदों, राजकीय आईटीआई जींद, राजकीय महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा, राजकीय महाविद्यालय जुलाना, राजकीय महाविद्यालय अलेवा, प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय जींद, सीआर राजकीय महाविद्यालय जींद के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सृजनात्मकता और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था। साथ ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व को उजागर करते हुए छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने सभी प्रतिभागियों को लेकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व पर बल देते हुए प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय कॉलेज जींद बीए तृतीय वर्ष की खुशी ने प्रथम, राजकीय कॉलेज जींद एमएससी प्रथम वर्ष के अमन ने द्वितीय और राजकीय कॉलेज सफीदों बीए तृतीय वर्ष की संतोष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय कॉलेज बीए द्वितीय वर्ष की अंजलि ने प्रथम, राजकीय आईटीआई जींद की कुसुम ने द्वितीय और हिंदू कन्या कॉलेज बीए तृतीय वर्ष की स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय कॉलेज पिल्लखेड़ा बीकॉम तृतीय वर्ष की किरण ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय जींद बीए द्वितीय वर्ष की पायल ने द्वितीय और हिंदू कन्या कॉलेज बीए तृतीय वर्ष की अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed