{"_id":"67212c443dc288a6b3001744","slug":"government-college-won-the-overall-trophy-in-literary-jind-news-c-199-1-jnd1001-125034-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय महाविद्यालय ने लिटरेरी में जीती ओवरऑल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय महाविद्यालय ने लिटरेरी में जीती ओवरऑल ट्राफी
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव का सोमवार को समापन हुआ। महोत्सव में छह मंचों पर 34 विधाओं में विभिन्न संस्थानों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा की छटा बिखेरी। प्रत्येक विधा में विजेता रहे कलाकारों को कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा सम्मानित किया। चार दिवसीय इस महोत्सव में राजकीय कॉलेज ने लिटरेरी में ओवरआल ट्राफी जीती और द बेस्ट एक्टर अवार्ड भी हासिल किया।
कॉलेज प्राचार्य सत्यवान मालिक ने बताया कि कॉलेज ने गत वर्ष भी लिटरेरी में ओवरआल ट्राफी जीती थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी काॅलेज प्रतिभागियों ने इसे दोबारा जीत कर यह साबित कर दिया कि राजकीय महाविद्यालय में हुनर एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं की कमी नहीं है। उन्होंने टीम सदस्यों शर्मिला, भूपेंद्र, हरिज्ञान, भगवानदास, राम कुमार, उषा, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. मंजीत श्योकंद, डॉ. वेद प्रकाश खोबड़ा, विजयपाल, कुमारी रेशमा, सनी को बधाई दी।कॉलेज के ही यूथ एवं कल्चरल विभाग के कन्वीनर डॉ. संदीप कुमार ने बताया की कॉलेज ने डांस, थिएटर, लिटरेरी, फाइन आर्ट आदि विधाओं में लगभग 50 छात्रों ने हिस्सा लिया।
इसमें से हरियाणवी स्किट में मनजीत की टीम ने प्रथम, हरियाणवी जनजीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म में जतिन की टीम ने प्रथम स्थान, हरियाणवी फोक कॉस्ट्यूम में बीकॉम द्वितीय वर्ष से अमनदीप प्रथम, मोनो एक्टिंग में बीए फाइनल वर्ष से मनजीत ने प्रथम, हरियाणवी भाषण प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष के हर्ष ने प्रथम, बीए फाइनल वर्ष से मनजीत ने द्वितीय, हरियाणवी रिचुअल में द्वितीय, हरियाणवी चौपाल में द्वितीय, कविता पाठ प्रतियोगिता में बीए फाइनल वर्ष से मनजीत ने प्रथम, बेस्ट एक्टर अवार्ड भी बीए फाइनल वर्ष के मनजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।