फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Government abolished 105 government schools in the name of merger'

‘सरकार ने मर्ज के नाम पर खत्म कर दिए 105 सरकारी स्कूल’

Mon, 22 Aug 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
'Government abolished 105 government schools in the name of merger'
भगत सिंह अध्ययन केंद्र में एकत्र हुए भारत की जनवादी नौजवान के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
जींद। भारत की जनवादी नौजवान सभा जिला कमेटी की बैठक भगत सिंह अध्ययन केंद्र में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव विक्रम उदयपुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार शिक्षा को खत्म करने के लिए नई शिक्षा नीति लेकर आई है, जिसका नौजवान सभा विरोध करती है। चिराग योजना के द्वारा सरकार जो अंधेरा प्रदेश की गरीब आबादी के बच्चों के जीवन में करने जा रही है इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत की जनवादी नौजवान सभा गांव-गांव जाकर आगामी एक महीने में इस योजना के तहत सरकार की जो मनसा है यानी सरकारी शिक्षा को खत्म करने के खिलाफ प्रचार अभियान शरू करेगी। गांव गांव जाकरजनता को इन नीतियों के खिलाफ लामबंद करके प्रदेश में एक आंदोलन खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। 27 सितंबर को भारत की जनवादी नौजवान सभा, नौजवान सभा के संस्थापक सदस्य शहीदे आजम भगत सिंह का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाएगी।

राज्य सचिव नरेश दनौदा ने कहा कि प्रदेश सरकार मर्ज के नाम पर सरकारी शिक्षा का ढांचा जो कि अभी भी नाकाफी है, उसे भी खत्म करने पर तुली हुई है। नौजवान सभा सरकार की इस मर्ज नीति का पुरजोर विरोध करती है। सरकार ने हाल ही में एक पत्र जारी करके प्रदेश में 105 स्कूलों को मर्ज करके खत्म दिया है। प्रदेश के हर नागरिक को निशुल्क और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त अध्यापक तथा अन्य संसाधन खड़े करें लेकिन सरकार बड़े-बड़े धन्ना सेठों के दबाव में शिक्षा को बाजार के हवाले कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुमित उदयपुर, अजायब, कश्मीरा, विक्रम दनोदा, नरेश दनोदा, बीरेंद्र ढाकल, दिनेश डाहोला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed