{"_id":"6615800f4818d9b4e80b0aa9","slug":"gold-ring-and-rs-26200-cheated-from-old-man-by-engaging-in-conversation-jind-news-c-199-1-sroh1009-115497-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बातों में उलझाकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी और 26200 रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बातों में उलझाकर बुजुर्ग से सोने की अंगूठी और 26200 रुपये ठगे
Tue, 09 Apr 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से इंद्रा बाजार में दुकान पर जा रहे बुजुर्ग को बातों में उलझाकर बाइक सवार दो युवकों ने सोने की अंगूठी और 26200 रुपये ठग लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। मामले में शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में धर्मचंद ने बताया कि उनकी दुकान इंद्रा बाजार में है। वह 30 मार्च को सुबह साइकिल पर सवार होकर दुकान पर जा रहे थे। जब वह गुरुद्वारा के पास पहुंचे तो दो बाइक पर आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और बातों में उलझाकर उनके थैले से 26200 रुपये व सोने की अंगूठी निकाल ली और फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों को ढूंढने का प्रयास किया, पर उनका पता नहीं चला। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ नकदी व सोने की अंगूठी ठगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।