फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girls learn self-defense techniques, practice karate techniques

Jind News: छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, कराटे की तकनीकों का किया अभ्यास

Fri, 23 Oct 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Girls learn self-defense techniques, practice karate techniques
22जेएनडी04- कॉलेज में छात्राओं को कराटे का प्र​शिक्षण देते हुए सिमरन। स्रोत: कॉलेज - फोटो : Samvad
जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन छात्राओं को कराटे की बुनियादी तकनीकों का अभ्यास करवाया गया और संभावित खतरे की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा केवल अपनी सुरक्षा का कौशल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का प्रतीक भी है। कराटे का अभ्यास छात्राओं में अनुशासन, एकाग्रता और विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। ऐसी गतिविधियां छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन


सीआरएसयू जींद की एमपीएड अंतिम वर्ष की छात्रा और कराटे में ब्लैक बेल्ट धारक सिमरन ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सही शारीरिक मुद्रा, संतुलन, पैरों की स्थिति, हाथों से बचाव, खतरे का आकलन और सुरक्षित तरीके से वहां से निकलने की तकनीकों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा के लिए शारीरिक शक्ति के साथ सतर्कता और सही समय पर उचित प्रतिक्रिया देना भी जरूरी है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. प्रेम पूनम ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा-बोध विकसित करने के साथ उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। यह पहल महिला सशक्तीकरण और छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed