फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Girl kidnapped from Nepal and brought to Jind

Jind News: नेपाल से अपहरण करके युवती को लाया गया जींद

Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped from Nepal and brought to Jind
सफीदों (जींद)। पड़ोसी देश नेपाल से एक युवती को अपहरण करके सफीदों के गांव रत्ताखेड़ा में लाए जाने का मामला सामने आया है। नेपाल से अपहृत की गई युवती की मां की शिकायत पर नेपाल पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और तलाश में सुराग लगाते-लगाते नेपाल पुलिस सफीदों पहुंची। नेपाल पुलिस ने सफीदों सदर थाना पहुंचकर यहां की पुलिस से मदद मांगी। सफीदों पुलिस की मदद से युवती को गांव रत्ताखेड़ा की एक हैचरी से बरामद किया गया। इस मामले में नेपाल की एक एनजीओ की महिलाएं भी साथ में रहीं। मामला मानव तस्करी से जुड़ा है।
विज्ञापन

नेपाल की एक महिला ने नेपाल पुलिस को शिकायत देकर कहा कि हसीना चिकवा व पहाड़ी खटीक निवासी गांंव नदई (नेपाल) 16 दिसंबर को उसकी बेटी को जबरन लेकर चले आए। महिला ने आरोप लगाया कि दोनों उसकी बेटी को बेचने के इरादे से अपहरण करके ले गए। उसकी बेटी की जान खतरे में है। महिला ने नेपाल पुलिस से बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई। नेपाल पुलिस ने वहां मामला दर्ज करके अपने स्तर पर युवती की तलाश शुरू की। युवती की तलाश में नेपाल पुलिस हरियाणा पहुंची। यहां से युवती का सुराग पानीपत व सफीदों उपमंडल के गांव रत्ताखेड़ा में लगा। नेपाल पुलिस जींद के सफीदों शहर पहुंचे और सदर थाना पुलिस से सहायता मांगी। सदर थाना पुलिस नेपाल पुलिस के अधिकारियों के साथ गांव रत्ताखेड़ा स्थित एक हैचरी पर पहुंची और वहां से युवती को बरामद किया। इस संबंध में सफीदों पुलिस ने धारा 370 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सफीदों सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने नेपाल पुलिस का सहयोग किया है और युवती को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed