फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gas welding tank explodes, dies of slit in the throat

गैस वैल्डिंग की टंकी फटी, मिस्त्री का गला कटा, मौत

Fri, 15 Apr 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Gas welding tank explodes, dies of slit in the throat
नरवाना। कस्बे के पुराना बस स्टैंड के पास ऑटो मार्केट में एक गैस वेल्डिंग की दुकान में गैस की टंकी फटने से मिस्त्री राजेश (45) की मौत हो गई। पुलिस ने फरैण कलां गांव निवासी मिस्त्री के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी रामनिवास के अनुसार फरैण कलां गांव निवासी राजेश पिछले लंबे समय से नरवाना के पुराने बस स्टैंड के पास ऑटो मार्केट में गैस वेल्डिंग की दुकान चलाता था। वीरवार को वह ट्रक की खाली टंकी की वैल्डिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक धमाका हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने देखा कि वेल्डिंग कर रहा मिस्त्री लहूलुहान हुआ पड़ा है। गैस की टंकी फटने उसके परखच्चों से राजेश की गर्दन गई। लोगों ने राजेश को लेकर नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। राजेश की मौत के बाद उसके दो बेटों के सिर से बाप का साया उठा गया। राजेश दुकान से ही अपने परिवार का पेट पाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed