{"_id":"66426f620eb1d32f400ef064","slug":"future-of-youth-is-becoming-bleak-due-to-unemployment-anoop-singh-jind-news-c-199-1-sroh1007-117065-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य हो रहा अंधकारमय : अनूप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी के कारण युवाओं का भविष्य हो रहा अंधकारमय : अनूप सिंह
Tue, 14 May 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 14 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी48 : इनेलो प्रत्याशी पूर्व आईपीएस अनूप सिंह का स्वागत करते ग्रामीण।
गन्नौर। सोनीपत लोकसभा से इनेलो प्रत्याशी सेवानिवृत्त एसपी द्रोणाचार्य अवॉर्डी अनूप सिंह ने कहा कि बेरोजगारी के कारण हरियाणा के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। अनूप सिंह सोमवार को गनौर विधानसभा क्षेत्र में रेवली, नांगल खुर्द, मुरथल, मलिकपुर, मेहंदीपुर, दीपालपुर, पलड़ी, गढ़, पलड़ा, बसौधी, खेवड़ा, लिवासपुर, आसावरपुर, सेवली गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत वोट की अपील कर रहे थे।
अनूप सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह ही किसानों को खाद व बीज के लिए लाइनों में लगना पड़ता है। इनेलो की सरकार बनने पर किसानों को फसल में नुकसान का पूरा मुआवजा मिलेगा तथा समयबद्ध तरीके से खाद एवं बीज की व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। खिलाड़ियों को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश से नशे को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं को प्रति महीने 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान काफी संख्या में खिलाडियों, महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं व सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।