फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   frud, 38 thousandens, in jind

एटीएम बदलकर निकाले 38,500 रुपये

Fri, 10 Jun 2016 12:17 AM IST
jind
jind Updated Fri, 10 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कारखाना गांव निवासी युवती स्वाति से एटीएम बदलकर कुछ युवकों ने बैंक खाते से 38,500 रुपये निकाल लिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वाति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जून को वह कस्बे के पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रही थी। उससे पैसे नहीं निकले, तो पास खड़े युवकों से मदद करने को कहा। युवकों ने मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और किसी दूसरे बैंक के एटीएम से खाते से 38,500 रुपये निकाल लिए। एसएचओ नर सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सक्रिय है गिरोह
एटीएम कार्ड बदलकर चूना लगाने वाला पूरा गिरोह सक्रिय है। गिरोह के लोग एटीएम कार्ड के पास रेकी करते हैं और एटीएम में कोई खराबी कर देते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उनके झांसे में आने वाला लगता है, वे उसे फांस लेते हैं। ये लोग मदद करने के नाम पर एटीएम कार्ड लेते हैं और पिन नंबर पता कर लेते हैं। बड़ी ही चालाकी से उपभोक्ता का एटीएम कार्ड बदल लिया जाता है। थाना प्रभारी नर सिंह के अनुसार किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड नहीं दें और न ही पासवर्ड बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed