फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud of Rs 40 lakh on the pretext of business in stake

Jind News: हिस्सेदारी में व्यवसाय का झांसा देकर 40 लाख रुपये की ठगी

Sun, 19 Nov 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 19 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 40 lakh on the pretext of business in stake
जींद। हिस्सेदारी में व्यवसाय करने का झांसा दे फर्म की ओर से 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने फर्म के दो निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का शहर थाना मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शास्त्री मार्केट पुराना बस स्टैंड निवासी पुनीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इकोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं। उनकी कंपनी एवर न्यू बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड डोंबिवली पूर्व कल्याण ठाणे महाराष्ट्र के साथ मिल कर व्यापार करती थी। जनवरी 2022 में जींद की फर्म ने महाराष्ट्र के फर्म के साथ व्यापार शुरू किया था, जो अप्रैल 2022 तक ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन इसके बाद जींद की फर्म में 26 अप्रैल को 10 लाख और 29 अप्रैल को 30 लाख रुपये महाराष्ट्र की फर्म को दिए थे, लेकिन इसके बाद महाराष्ट्र की फर्म ने उनका कार्य नहीं किया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र की एवर न्यू बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर संतोष गिरीमल्लप्पा हलगाली और मेघा मंगेश लाबदे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर थाना के जांच अधिकारी श्रीकृष्ण ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ 40 लाख रुपये हड़पने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed