फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fraud, intresst, money, police, case, jind

ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर दस करोड़ रुपये हड़पे

Sun, 15 Jan 2017 12:09 AM IST
jind
jind Updated Sun, 15 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मार्केटिंग कंपनी द्वारा ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर शहर के 25 लोगों के दस करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने निवेशकों की शिकायत पर कंपनी के सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिव कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल 2012 को क्राउन कंपनी द्वारा शहर के एक निजी होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें वह भी शामिल होने के लिए चला गया। जहां पर कंपनी के संचालकों ने बताया कि उनकी कंपनी चार प्रतिशत ब्याज देती है। इसके अलावा कंपनी में निवेश करवाने पर अतिरिक्त कमीशन दिया जाएगा। इस पर वह उसके झांसे में आ गया और उसने अपने जानकारों व रिश्तेदारों के दस करोड़ रुपये निवेश करवा दिए। इस दौरान कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी कंपनी को आरबीआई से मान्यता मिली हुई है और आरबीआई में भी कंपनी ने सिक्योरिटी के तौर पर पैसे जमा करवाए गए हैं। इसके अलावा कंपनी की पंजाब के अंदर काफी जमीन है, अगर कंपनी किसी व्यक्ति का पैसा नहीं दे पाएगी तो उनको जमीन देकर पैसे की रिकवरी पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान 30 अप्रैल 2012 से नवंबर 2016 तक दस करोड़ रुपये निवेश करवा दिए। कंपनी ने थोड़े दिनों तक तो ब्याज दिया, लेकिन उसके बाद पैसे देना बंद कर दिया। इसके बाद पता चला कि पंजाब के अंदर कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं और कंपनी के दो अधिकारी जेल के अंदर हैं। वह कंपनी के अधिकारियों से मिलने के लिए जेल में गया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके पैसे हर हाल में वापस ब्याज सहित लौटाए जाएंगे। लेकिन बाद में कंपनी के लोगों ने पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर क्राउन कंपनी के मालिक बरनाला पंजाब निवासी नरदेव, कंपनी के सीईओ अमृतसर पंजाब निवासी मनजीत सिंह, संत विहार कॉलोनी अमृतसर निवासी जगजीत व उसकी पत्नी गुरमीत कौर, गोबिंद कॉलोनी बरनाला पंजाब निवासी जसविंद्र सिंह उर्फ काका और उसकी पत्नी परमजीत कौर, अमृतसर पंजाब हाल आबाद अमेरिका निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ राजू के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर पैसे हड़पने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर कंपनी के सात अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed