फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fourth conference of People's Writers Association on 8th

Jind News: जनवादी लेखक संघ का चौथा सम्मेलन आठ को

Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Fourth conference of People's Writers Association on 8th
06जेएनडी02: सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विचार विर्मश करते हुए जनवादी लेखक संघ कार्यकर्ता। - फोटो : वैश्य महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय शुगर जांच शिविर में मौजूद प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, विद्यार्थी व अन्य।
जींद। जनवादी लेखक संघ की बैठक वीरवार को जिलाध्यक्ष राममेहर सिंह कमेरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आठ फरवरी को होने वाले जनवादी लेखक संघ के चौथे जिला सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला सचिव मंगतराम शास्त्री ने बताया कि नए बस अड्डा के नजदीक धागा मिल कालोनी स्थित मजदूर भवन में जींद व आसपास के हिंदी, उर्दू, पंजाबी व हरियाणवी बोली भाषाओं में काव्य की तमाम विधाओं में धर्म निरपेक्षता, समानता, बंधुता, सामाजिक न्याय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं प्रगतिशील मानवीय मूल्यों के पक्ष में लिखने वाले लेखक, बुद्धजीवी, रंगकर्मी, प्रगतिशील चिंतक व रचनाकार सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन

जलेस हरियाणा के राज्य संयोजक एवं हिंदी की जनवादी धारा के मूर्धन्य कवि जयपाल अंबाला कार्यक्रम में मौजूदा दौर में लेखकों की भूमिका व लेखक संघ की जरूरत विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत कर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा डाॅ. कपिल भारद्वाज के दूसरे हिंदी कविता संग्रह बौने प्रहसन पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर सोहनदास, डाॅ. कपिल भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed