{"_id":"6429c107f7303c1564042178","slug":"four-arrested-with-illegal-weapons-heroin-and-counterfeit-jind-news-c-17-1-111732-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध हथियार, हेरोइन और नकली करेंगी के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध हथियार, हेरोइन और नकली करेंगी के साथ चार गिरफ्तार
Sun, 02 Apr 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सीआईए ने झील गांव में रेलवे फाटक के पास से कार सवार चार युवकों को दो पिस्तौल, दो कारतूस, 40.4 ग्राम हेरोइन और 39600 रुपये की नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान हरिनगर नरवाना निवासी रवि, रिंकू व विजय तथा इंद्रा काॅलोनी निवासी अमन के रूप में हुई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम, नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि झील गांव की तरफ चार युवक कार में अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। जो किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर पुलिस ने झील रेलवे फाटक के पास नाकेबंदी कर वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पुलिस को गांव डूमरखां कला की तरफ से गाड़ी आती नजर आई। पुलिसकर्मियों में गाड़ी को रुकवा कर उसमें सवार युवकों की तलाशी ली। गाड़ी में बैठे एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान हरिनगर निवासी रवि के रूप में हुई। दूसरे युवक हरिनगर नरवाना निवासी विजय के पास से एक पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। चालक सीट पर बैठे युवक की पहचान हरिनगर नगर निवासी रिंकू के रूप में हुई। उसके पीछे सीट पर बैठे युवक की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी अमन के रूप में हुई। पुलिस ने जब रिंकू की तलाशी ली तो उसके पास से 39600 रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई।
इस दौरान रवि की तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब से 40. 2 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सीआईए कर्मी सुरेंद्र की शिकायत पर पकड़े गए रवि, विजय रिंकू तथा अमन के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम, धोखाधड़ी तथा नकली करेंसी तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि 4 युवकों को अवैध असलहे, नकली करेंसी तथा नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।