फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four accused of making fake notes on police remand for two days

नकली नोट बनाने वाले चार आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four accused of making fake notes on police remand for two days
जींद। गांव हाडवा में आठ करोड़ 42 लाख 60 हजार रुपये के नकली नोट बनाने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए। इन आरोपियों को नकली नोट बनाने का 25 प्रतिशत कमीशन पर ठेका देने वाले चौथे आरोपी पानीपत निवासी सुनील की पुलिस को तलाश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने हाडवा गांव निवासी संजय के घर से आठ करोड़ 42 लाख 60 हजार रुपये के कलर फोटोस्टेट किए नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने संजय के साथ-साथ जयसिंहपुरा निवासी हरदीप, असंध निवासी भारत भूषण व झुडाना निवासी मसकीन को भी गिरफ्तार किया है। चोरों ने बताया कि उनसे नकली नोट पानीपत निवासी सुनील ने बनवाए थे। सुनील उनको इन नोटों के बदले 25 प्रतिशत नए नोट देने वाला था। सुनील ने इन लोगों को 20 करोड़ रुपये छापने के लिए कहा था। डीएसपी जितेंद्र ने बताया कि रविवार रात को पुलिस की रेड के दौरान संजय के घर में ऊपर बने कमरे से एक रंगीन फोटोस्टेट करने वाली मशीन, एक कटर, एक बॉक्स जेके कॉपियर का पेपर रिम, दो बोतल स्याही, एक ड्रम तथा क्लीनिंग ब्लेड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मशीन में ए थ्री के पेपर पर यह लोग नोटों की फोटोस्टेट करते थे तथा कटर के माध्यम से इन नोटों को अलग-अलग काट लेते थे। इनके घर के बाहर खड़ी एक आल्टो कार भी बरामद की है। इस कार के माध्यम यह लोग पैसे सुनील के पास भेजने वाले थे। यह पैसे चार बैग तथा पांच कट्टों में भरे हुए थे। पिल्लूखेड़ा थाना में ड्यूटी मजिस्ट्रेट पिल्लूखेड़ा के नायब तहसीलदार लोकेश कुमार की देखरेख में यह नोट दो मशीनों के माध्यम से गिने गए। इनमें एक हजार व 500 रुपये के पुराने नोट थे, जो अब भारत में प्रतिबंध हो चुके हैं। संजय सात तक पढ़ा हुआ है तथा भैंसों का व्यापार करता है। इसके भारत भूषण का असंध में पेट्रोल पंप है। इस पर हरदीप बतौर सुपरवाइजर नौकरी करता है। आरोपी मकसीन दिव्यांग हैं, जो घर पर ही रहता था। सभी ने मिलकर यह नोट तैयार किए थे। पुलिस ने सभी को सोमवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब पांचवें आरोपी सुनील की तलाश कर रही है। सुनील मिलने के बाद ही पता चलेगा कि वह इन पैसों को कहां बेचने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed