फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Former MLA Kaliram Patwari's daughter died due to scorching fire

Jind News: पूर्व विधायक कलीराम पटवारी की बेटी की आग में झुलसने से मौत

Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Kaliram Patwari's daughter died due to scorching fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सफीदों से पूर्व विधायक कलीराम की बेटी पिंकी आग लगने से झुलस गई, जहां से इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसको हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।


ढाठरथ निवासी 30 वर्षीय पिंकी शुक्रवार सुबह परिजनों के लिए चाय बनाने के लिए रसोई में गई थी। इस दौरान उसने गैस चूल्हे को जलाने की कोशिश की, लेकिन वह जला नहीं, इसके चलते वह बाहर चली गई और गैस को बंद करना भूल गई। जब दोबारा रसोई में पहुंची तो उसने गैस को जलाने के लिए माचिस जलाई। गैस सिलिंडर खुला होने के कारण आग भड़क गई और पिंकी इसकी चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आग पर काबू पाया और झुलसी पिंकी को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रेफर कर दिया। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही रास्ते में पिंकी ने दम तोड़ दिया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed