फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   For the first time since February 26, a single case of corona infection came to the fore in the district.

26 फरवरी के बाद पहली बार जिले में कोरोना संक्रमण का एक दिन में एक मामला आया सामने

Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
For the first time since February 26, a single case of corona infection came to the fore in the district.
जिले में 26 फरवरी के बाद सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। 23 से 25 फरवरी तक जिले में एक भी संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। जबकि 26 फरवरी को तीन मामले सामने आए थे। इसके बाद धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते गए और मार्च में 446 मामले सामने आए थे। अब फिर से कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम हो रहा है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या भी 287 रह गई है। जबकि सोमवार को एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। पिछले तीन दिन से जिले में एक भी मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 505 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 57 दर्ज की गई है। जिले में अब तक 21033 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 20234 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 512 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में इस समय 287 सक्रिय केस हैं। विभिन्न अस्पतालों में 61 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। डॉ. पालेराम ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1074 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 254862 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

सवा दो महीने में ही 15184 लोग संक्रमित हुए
डॉ. कटारिया ने बताया कि वर्ष 2020 में कुल 147906 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 4989 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जनवरी से मार्च तक तीन महीने में 44790 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 873 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अप्रैल से अब तक 68 दिन में 61520 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 15184 लोगों की रिपोर्ट पॉजिविट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा दो महीने में 417 लोगों की हुई मौत
डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि वर्ष 2020 में 88 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं जनवरी से मार्च के बीच सात लोगों की जान गई थी। जबकि अप्रैल से अब तक 68 दिनों में 417 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल रिकवरी रेट 96.20 प्रतिशत, मृत्यु दर 2.43 प्रतिशत तथा संक्रमण की दर 8.28 प्रतिशत है। सोमवार को संक्रमण की दर लगभग शून्य प्रतिशत के बराबर रही है।

संक्रमण की दर का लगातार कम होना लॉकडाउन लगने का नतीजा है। यदि लॉकडाउन खुल भी जाता है तो भी लोगों को मास्क तथा शारीरिक दूरी के नियम का लगातार पालन करना चाहिए, तभी हम कोरोना महामारी पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed