फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   For the first time in the district, corona infected crossed 100 in one day

जिले में पहली बार एक दिन में 100 से पार मिले कोरोना संक्रमित

Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
For the first time in the district, corona infected crossed 100 in one day
महिला की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। संवाद - फोटो : Jind
जिले के लोगों के लिए अप्रैल महीना कोरोना संक्रमण को लेकर काफी खतरनाक साबित होता जा रहा है। संक्रमण की जो दर अप्रैल महीने में चल रही है, इतनी पहले कभी नहीं चली। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के आंकड़े ने शतक को पार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग को 924 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 109 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें राजकीय हाई स्कूल बाल आश्रम के छह विद्यार्थियों के अलावा एक अध्यापक भी शामिल है। इसके अलावा शहर की शिव कॉलोनी, लोको कॉलोनी, अर्बन इस्टेट, डिफेंस कॉलोनी के अलावा उचाना क्षेत्र के काफी गांवों में संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अप्रैल महीने में संक्रमण के केवल दो ही मामले सामने आए थे। इस बार अप्रैल महीने के छह दिनों में ही 453 मामले सामने आ चुके हैं। आरटीपीसीआर लैब इंचार्ज डॉ. जेके मान ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने 924 सैंपलों की जांच की। इनमें से 109 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी भारी संख्या में पहली बार जिले में लोग पॉजिटिव आए हैं। अप्रैल महीने में अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब तक जिले के 6324 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 5695 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 89 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 540 एक्टिव मामले हैं। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भी लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इस समय 36 लोग उपचाराधीन हैं। लगातार हो रहे कार्यक्रमों में उमडने वाली भीड़ इस संक्रमण के बढने का मुख्य कारण मानी जा रही है। लोग न तो मास्क लगाते हैं और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हैं।
विज्ञापन

सितंबर से दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा संक्रमण
अब तक पिछले वर्ष सितंबर महीने में सबसे ज्यादा 1371 मामले सामने आए हैं। जिस प्रकार से अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है, उसको देखकर लगता है कि अप्रैल महीना सितंबर महीने का भी रिकार्ड तोड़ देगा। सितंबर महीने में औसतन प्रतिदिन 45.7 मामले सामने आए थे जबकि अप्रैल महीने में औसतन प्रतिदिन 75.5 मामले औसतन सामने आ रहे हैं। मार्च महीने में 446 संक्रमण के मामले सामने आए थे जबकि अप्रैल के छह दिनों ने ही मार्च महीने को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल महीने में आए अब तक के मामले
एक अप्रैल 84
दो अप्रैल 42
तीन अप्रैल 89
चार अप्रैल 90
पांच अप्रैल 39
छह अप्रैल 109
कुल 453
बॉक्स
अप्रैल महीने में कोरोना संक्रमण की जो दर है, इतनी दर पहले कभी नहीं थी। लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। लोग यदि नहीं सुधरे तो हालात काफी बिगड़ जाएंगे। लोगों को समझना होगा।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed