फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog stopped the speed of vehicles, visibility remained ten meters

Jind News: धुंध ने थामी वाहनों की रफ्तार, दस मीटर रही दृश्यता

Sat, 11 Jan 2025 12:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 12:21 PM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed of vehicles, visibility remained ten meters
10जेएनडी04-शहर के सफीदों रोड पर धुंध के बीच गुजरते वाहन। संवाद
जींद। कई दिनों से जिले में पड़ रही कड़कड़ाती ठंड के साथ शुक्रवार का दिन धुंध के साथ आगाज हुआ। सुबह से ही गहरी धुंध ने वाहनों की रफ्तार रोक दी, जिससे वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। इसके कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दृश्यता दस मीटर से भी कम थी। वहीं, धुंध का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग से गुजरने वाले सुपरफास्ट और एक्सप्रेस सात ट्रेन भी काफी देरी से निर्धारित समय की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

15910 अवध-असम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट की देरी से 7 बजकर 31 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची। इसको लेकर यात्रियों को भी टे्रनों का काफी इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय तो धुंध के कारण सडक़ों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रही। जिले के एक्यूआई में सुधार देखने को मिला, जो कि 174 दर्ज किया गया। शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर


निर्धारित समय
पहुंची


12482 इंटरसिटी सुपरफास्ट
11:00

12:02

15910 अवध-असम एक्सप्रेस
04:29

06:31

54036 जाखल-दिल्ली पैसेंजर
06:01

07:13

14024 डीएमयू एक्सप्रेस
08:04

08:37

14624 पतालकोट एक्सप्रेस
08:56

09:52

16788 जम्मूतवी एक्सप्रेस
10:42

11:29

54044 जींद-हिसार पैसेंजर
13:00

04:20

बॉक्स

बूंदाबांदी हुई तो फसलों के लिए होगी फायदेमंद

किसान राहुल, सतबीर, विजेंद्र, सुनील, राजबीर, सोमदत्त का कहना है कि गेहूं और अन्य फसलों के लिए धुंध फायदेमंद है। अब अगले दो दिन बादल छाने का अंदेशा है। यदि जिले में बूंदाबांदी या बारिश हुई तो फसलों के लिए कारगर साबित होगी। गेहूं, जौ के साथ-साथ सरसों की फसल को लाभ होगा। बारिश से फसलों को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। गेहूं की फसल में फुटाव होगा। हालांकि बुधवार और वीरवार को धूप खिली रही थी। इसके कारण रात के तापमान में गिरावट देखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

दो दिन बाद सोमवार से खिलेगी धूप

शुक्रवार को पूरा दिन धुंध छाई रही। दोपहर चार बजे के बाद सूर्य देव ने कुछ ही देर के लिए दर्शन दिए। अब शनिवार और रविवार को बादल छाने की आशंका बनी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री तापमान रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम छह डिग्री, बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम आठ डिग्री, वीरवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहेगा।


वर्जन

शनिवार और रविवार को आसमान में बादल छाने की आशंका है। इससे बूंदाबांदी होने के आसार बने हुए हैं। यदि बूंदाबांदी या बारिश हुई तो फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। सोमवार से धूप खिलेगी और लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।

-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed