फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fog spoils train schedule, Farakka Express late by 19 hours

Jind News: कोहरे ने बिगाड़ा ट्रेनों का शेड्यूल, फरक्का एक्सप्रेस 19 घंटे लेट

Thu, 01 Feb 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fog spoils train schedule, Farakka Express late by 19 hours
31जेएनडी11-मंगलवार देर रात जंक्शन पर टे्रनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
जींद। कई दिनों से पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों का शेड्यूल बिगाड़ दिया है। मंगलवार देर रात और बुधवार को आने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से जींद जंक्शन पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात को सीजन की सबसे अधिक कोहरा पड़ा। इससे अयोध्या से बठिंडा की तरफ जाने वाली 13413 फरक्का एक्सप्रेस 19 घंटे की देरी से जींद जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन में बठिंडा की तरफ जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा अवध असम एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन देरी से जींद पहुंचीं।
विज्ञापन


13413 फरक्का एक्सप्रेस जींद जंक्शन पर शाम को तीन बजकर सात मिनट पर पहुंची, जिसका समय सुबह आठ बजकर तीन मिनट का था, लेकिन यह 19 घंटे की देरी से जींद पहुंची। जब से यह ट्रेन शुरू हुई है तभी से धुंध के कारण देरी से चल रही है। 22479 सरबत दा भला एक्सप्रेस भी अपने समय पर नहीं पहुंची। यह ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे जींद पहुंची जोकि इसका निर्धारित समय नौ बजे था। इसके अलावा 20409 बठिंडा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से जींद पहुंची। यह ट्रेन नौ बजकर 37 मिनट पर पहुंचने की बजाय 11 बजकर 23 मिनट पर जींद जंक्शन आई। इसी तरह 12481 श्रीगंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी 13 मिनट की देरी से जींद पहुंची। इनके अलावा 15909 अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से जींद पहुंची। वहीं 12137 पंजाब मेल एक्सप्रेस भी अपनी दो घंटे की देरी से एक बजकर 55 मिनट पर जींद पहुंची।
विज्ञापन


रात को दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनें रही लेट

मंगलवार देर शाम को दिल्ली की तरफ से आने वाली ट्रेन काफी लेट रही। शाम को छह बजकर 15 मिनट पर जींद आने वाली 15909 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े तीन घंटे की देरी से जींद पहुंची। इसके बाद सात बजे पहुंचने वाली 01431 दिल्ली-जाखल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंची। 14023 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू भी सवा घंटा की देरी से जींद पहुंची। ट्रेन के लेट होने से यात्री जंक्शन पर ही इंतजार करते रहे। वहीं गहरी धुंध और ठंड से भी यात्री काफी परेशान दिखाई दिए। जंक्शन का पुराना भवन टूटने के चलते यात्रियों को ठहराव और ट्रेनों का इंतजार करने के लिए जगह ही नहीं है, जिस कारण भी यात्रियों को खासी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धुंध के चलते मंगलवार और बुधवार को कई ट्रेन देरी से जींद पहुंची। ट्रेन के लेट होने के कारण यात्रियों का परेशान होना लाजमी है। धुंध का मौसम बीतने के बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय पर आवागमन करेंगी। -जयप्रकाश, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद

31जेएनडी11-मंगलवार देर रात जंक्शन पर टे्रनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

31जेएनडी11-मंगलवार देर रात जंक्शन पर टे्रनों का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed