{"_id":"61abb03f81826851c65094a2","slug":"fog-lights-will-be-installed-in-buses-to-avoid-accidents-in-mist-jind-news-rtk631781635","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध में हादसों से बचने के लिए बसों में लगवाई जाएंगी फॉग लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध में हादसों से बचने के लिए बसों में लगवाई जाएंगी फॉग लाइट
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ीं बसें, जिसमें फॉग लाइट लगाई जाएंगी।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। ठंड में पड़ने वाली धुंध के दौरान होने वाले हादसों से बचने के लिए रोडवेज अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है। इसके तहत रोडवेज की सभी बसों में फॉग लाइट लगाई जाएंगी।
रोडवेज अधिकारियों ने वर्कशॉप कर्मचारियों को इस बारे में निर्देश दिए हैं कि सभी बसों में फॉग लाइट व रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। ताकि धुंध में दृश्यता कम होने पर होने वाले हादसों की आशंकाओं को टाला जा सके। इस समय जींद डिपो में 150 से अधिक बस ऑन रूट हैं। इसमें से अधिकतर बसें लंबे रूट पर चल रही हैं। धुंध में हादसों को टालने के लिए सभी बसों में फॉग लाइट लगवाई जाएंगी, ताकि धुंध में चालक को साफ दिखाई दे सके। सर्दियों के मौसम में पड़ने वाली धुंध में सड़क पर हादसों का अंदेशा बना रहता है। वर्कशॉप मैनेजर ने अभी 100 फॉग लाइट मंगवाई हैं। इसके बाद आवश्यकतानुसार और लाइट मंगवाई जाएंगी, ताकि सभी बसों में भी फॉग लाइट लगवाना सुनिश्चित हो सके।
यात्रियों को ठंड से बचाने के लिए किए जा रहे पर्याप्त प्रबंध
रोडवेज अधिकारियों ने बसों में बैठे यात्रियों को ठंड के मौसम से बचाने के पर्याप्त प्रबंध कर रहा है। वर्कशॉप मैनेजर ने निर्देश दिए हैं कि सभी बसों की खिड़कियों में शीशे लगाए जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि शीशों पर लॉक है या नहीं। जिन बसों की खिड़कियों के लॉक टूटे हुए हैं, उन्हें बदला जाए। इसके अलावा चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि धुंध में बसों को धीमी गति में चलाएं।
विज्ञापन
जींद डिपो के वर्कशॉप मैनेजर लक्की गुप्ता ने बताया कि सर्दियों के मौसम में धुंध पड़नी शुरू हो जाती है। इसमें दृश्यता कम होने से हादसों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर बसों में फॉग लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त रिफ्लेक्टर भी लगाए जाएंगे। अभी 100 फॉग लाइट मंगवाई गई हैं। इसके बाद आवश्यकतानुसार और लाइट मंगवाई जाएंगी। अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दी जाए।