फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Flew 37 thousand bank account fraud

धोखाधड़ी कर बैंक खाते से उड़ाये 37 हजार

Wed, 26 Nov 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 26 Nov 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
केनरा बैंक खाताधारक एक व्यक्ति के खाते से कुछ लोगों द्वारा धोखाधड़ी करके 37,120 रुपये की नकदी निकाली ली गई है। अब वह व्यक्ति कभी बैंक अधिकारियों के पास तो कभी पुलिस के पास नकदी पाने के लिए चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन



सफीदों के वार्ड नंबर नौ की सीता श्याम कालोनी निवासी विजय जैन के पास 22 नंबर को सुबह लगभग 10 बजे एक नंबर से फोन आया था। जैन ने बताया कि उसे फोन पर कहा गया वह केनरा बैंक हैड आफिस से बोल रहा है और उनका एटीएम कार्ड खराब हो गया है।
विज्ञापन



इसलिए आपके एटीएम कार्ड को बदलना है और उसके लिए आप अपना एटीएम कार्ड नंबर व चार अंकाें का कोड बताएं। जैन के अनुसार जैसे ही अपने एटीएम कार्ड का नंबर व कोड नंबर बताया तो उसे कहा गया कि वे उनके एटीएम कार्ड को बदल रहे हैं इसलिए आप फोन चालू रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसी दौरान उसके खाते से 2-2 हजार व 5-5 हजार रुपये करके निकलने लग गए। आधे घंटे के अंदर उनके खाते से 37,120 रुपये निकाल लिए गए।


पहले भी हो चुके हैं कई मामले
इससे तीन महीने पहले भी उपमंडल के गांव सिल्लाखेड़ी निवासी सोनू के खाते से ठीक इसी प्रकार से केनरा बैंक हेड ऑफिस से बोलने की बात कहकर कुछ जानकारी प्राप्त करने के बाद नौ हजार रुपये निकाल लिए गए थे। बैंक अधिकारियों व पुलिस को शिकायत देने के बाद भी आज तक उसके पैसे निकालने वालों का कोई पता नहीं चल पाया है।




इस मामले में जब केनरा बैक के प्रबंधक दीपक से बात करनी चाही तो वे छुट्टी पर थे, जिसके बाद बैंक के कार्यवाहक प्रबंधक प्रभप्रीत सिंह ने इस मामले में कहा कि इसमें बैंक कर्मचारियों का कोई दोष नहीं है। बैंक उपभोक्ताओं को बार-बार सूचित किया जाता है कि कोई भी अपने एटीएम नंबर व कोड नंबर को नहीं बताए। अगर किसी फोन नंबर से कोई फोन भी आता है तो वह सबसे पहले अपने क्षेत्र में स्थित बैंक शाखा में जाकर जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed