{"_id":"67936e6910a431ed490cc4ac","slug":"flaws-found-in-footpath-construction-work-mla-vinesh-phogat-reprimanded-je-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक विनेश फोगाट ने लगाई JE की क्लास: निर्माण कार्य में मिली खामियां, फुटपाथ उखड़वाया, दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक विनेश फोगाट ने लगाई JE की क्लास: निर्माण कार्य में मिली खामियां, फुटपाथ उखड़वाया, दिए जांच के आदेश
Fri, 24 Jan 2025 04:15 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:15 PM IST
सार
कस्बे में नगरपालिका द्वारा बनाए जा रहे फुटपाथ का विधायक विनेश फोगाट ने निरीक्षण किया। फुटपाथ निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर विनेश फोगाट ने जेई को मौके पर बुलाया और खूब हड़काया।
विज्ञापन
विनेश फोगाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा कांग्रेस की जुलाना से विधायक व महिला पहलवान विनेश फोगाट एक्शन मोड में आ गई हैं। विनेश फोगाट ने एक जूनियर इंजीनियर (जेई) को जमकर फटकार लगाई है। कस्बे में नगरपालिका द्वारा बनाए जा रहे फुटपाथ का विधायक विनेश फोगाट ने निरीक्षण किया। जुलाना में हांसी रोड पर 800 मीटर की दूरी तक 50 लाख की लागत से फुटपाथ को पक्का किया जा रहा है। हलके के गांवों का दौरा कर रही कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने फुटपाथ का निरीक्षण किया और मौके पर जेई को बुलाकर फुटपाथ को उखड़वाया और सैंपल लेने के लिए पेटी से माप किया। माप करने पर फुटपाथ में रोड़ा कम मिलने पर जेई को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विधायक ने जेई से पूछा कि इसमें कितने इंच रोड़ा डाला गया है। तो जेई ने कहा कि कागजों में 8 इंच है लेकिन औसतन 7 इंच तक रोड़ा डाला गया है। जांच में पाया कि रोड़ा तीन इंच से भी कम डाला गया था। इस पर विधायक ने जुलाना नगरपालिका के सचिव पूजा साहू से फोन पर बात की। विधायक ने कहा कि फुटपाथ के निर्माण में रोड़ा कम ही डाला गया है तो सचिव ने बताया कि उन्हें रिपोर्ट दी गई है कि पूरा माल डाला जा रहा है। विधायक ने कहा कि माल पूरा नहीं डाला गया है आप मौके पर पहुंचकर जांच करो।
विज्ञापन
एमएलए विनेश ने जेई से किए सवाल-जवाब
विधायक विनेश फोगाट ने जेई से पूछा कि आपकी देख रेख में काम चल रहा है तो आपने जांच क्यों नही की। जेई ने कहा कि जो भी उच्चाधिकारी आदेश देंगे रोड़े को पूरा कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि अब फुटपाथ पूरा बनने वाला है तो तीन जगह जांच की गई है तीनों में रोड़ा कम मिला तो जेई ने कहा कि वो इसे पूरा करवा देंगे। विधायक ने कहा कि अगर इसे दोबारा उखाड़ंगे तो क्या समाधान हो जाएगा। जेई ने कहा कि अभी तक कोई भी पेमेंट नहीं हुई है। विधायक ने कहा कि जिस काम की सरकार ने मंजूरी दे दी तो उसकी पेमेंट भी होगी। यह आम लोगों के खून पसीने की कमाई से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन