फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five people died in road accidents on Holi

होली पर सड़क हादसों में पांच लोगों की गई जान

Sat, 19 Mar 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five people died in road accidents on Holi
जिले में होली के त्योहार के दिन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि इनके साथ हादसों में घायल हुए पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जबकि हादसों को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

17 मार्च की रात को जींद बाईपास रोड पर अहिरका गांव से आगे नरवाना रोड पर बने फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें फ्लाईओवर से गुजरते हुए वैन्यू गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी फ्लाईओवर की दीवार से उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरी। इसमें गाड़ी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पिल्लूखेड़ा थाना के गांव जामनी निवासी प्रदीप ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 17 मार्च को अपने गांव के सोनू, रविंद्र व रजाना कलां निवासी राकेश के साथ कार में जींद आए हुए थे। कार जामनी गांव के सोनू की थी। देर रात साढ़े 11 बजे वह वापस अपने घर जा रहे थे। जब वह नरवाना रोड बाईपास पर चढ़े तो कार का संतुलन बिगड़ गया और कार दीवार से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। इसमें वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसके दोस्त रजाना कलां निवासी 28 वर्षीय राकेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एसआई रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और ड्राइवर सोनू को नामजद कर उनके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
जींद-कैथल मार्ग पर कंडेला गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज लिया है। कंडेला गांव के विनोद कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को उसका भाई अनिल किसी कार्य से बाइक पर गया हुआ था। जब वह रात करीब साढ़े आठ बजे घर आ रहा था तो कंडेला गांव के पास अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात टै्रक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत
बराह कलां गांव के पास सड़क किनारे खड़े युवक को कार ने टक्कर मार दी और चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
शहर के हनुमान नगर निवासी सुमित ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 मार्च को वह और उसका भाई अमित बाइक पर सवार होकर गांव सिंधवीखेड़ा गए हुए थे। जब रात करीब सवा 10 बजे वापस आ रहे थे तो बराह कलां गांव के पास स्थित पैट्रोल पंप के पास उसने बाइक रुकवा वह लघु शंका के लिए चला गया। अमित सड़क किनारे बाइक के पास खड़ा हुआ था तभी जींद की तरफ से एक तेज रफ्तार से आई कार ने अमित को टक्कर मार दी। इससे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात कार चालक के खिलाफ दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हाईड्रा से कार टकराने पर चार दोस्तों में से दो की मौत
होली त्योहार की खुशियां मनाने निकले रोहतक रोड निवासी चार दोस्तों की कार लाखनमाजरा के नजदीक हाईड्रा से टकराने पर दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

रोहतक रोड के 42 वर्षीय राकेश उर्फ धन्नी, 45 वर्षीय हिम्मत, कृष्ण और राजू चारों दोस्त शुक्रवार को फाग पर्व के चलते होली मिलन समारोह हुआ थ, जिसमें यह चारों दोस्त भी शामिल हुए। उसके बाद यह चारों दोस्त कार में घूमने के लिए रोहतक की तरफ निकले थे। इसके बाद जब रात को वापस जींद आ रहे थे तो लाखन माजरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी हाईड्रा मशीन से उनकी कार की टक्कर हो गई। इसमें 42 वर्षीय राकेश उर्फ धन्नी, 45 वर्षीय हिम्मत ने मौके पर ही मौत हो गई जबकि कृष्ण और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जहां राजू की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed