फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   five jail laiss with jaimeer, jind

प्रदेश की पांच जेलों में लगेंगे यूनिवर्सल जैमर

Fri, 23 Sep 2016 12:45 AM IST
jind
jind Updated Fri, 23 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 five jail laiss with jaimeer, jind
पत्रकारों से बातचीत करते एआईजी डॉ. रंगा। - फोटो : bureau
डॉ. रंगा ने कहा कि प्रदेश की जेलों में अपराधियों द्वारा आपराधिक गतिविधियां सुचारु रखने के लिए मोबाइल प्रयोग करने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जेलों में यूनिवर्सल जैमर लगाए जाएंगे। प्रदेश के पांच जिले गुड़गांव, फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, हिसार की जेलों में यूनिवर्सल जैमर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दूसरी जेलों में भी जैमर लगाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करवाई जाएगी। जेल में जैमर लगने से किसी भी कंपनी का नेटवर्क कार्य नहीं करेगा। इससे अपराध पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश के बाजारों में जेलों में तैयार होने वाला बेकरी का सामान बिकेगा। इसके लिए जेलों में बेकरी प्लांट लगाए जाएंगे। वहीं जेलों में बंद कैदियों व बंदियों के लिए कपड़े धोने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लांट्री प्लांट भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कैदियों व बंदियों के आएंगे अच्छे दिन
डॉ. हरीश कुमार रंगा हाल ही में जेल अधीक्षक से जेल अतिरिक्त महानिरीक्षक बने हैं। डॉ. रंगा के अतिरिक्त महानिरीक्षक बनने से जेल में बंद कैदियों व बंदियों के अच्छे दिन आएंगे। क्योंकि डॉ. रंगा ने जींद जेल अधीक्षक के पद पर रहते हुए कैदियों व बंदियों को सही राह दिखाने के लिए काफी अच्छे प्रयास किए हैं। इसके साथ-साथ कैदियों व बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेल में बाइक, एसी, टीवी, फ्रीज रिपयेरिंग करने, कैदियों व बंदियों को पढ़ाने के लिए इग्रू सेंटर स्थापित करवाने तथा महिला कैदियों व बंदियों के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई, कटाई, कटिंग टेलरिंग जैसे कोर्स शुरू करवाए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed