फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   five henchmen of the gaing who cheated by sending qr codewere arrested

क्यूआर कोड भेजकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार

Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
five henchmen of the gaing who cheated by  sending qr codewere arrested
पुलिस हिरासत मंे साइबर ठगी गिरोह के गुर्गे । - फोटो : Jind
एसएसपी वसीम अकरम द्वारा जिले में साइबर ठगी को रोकने के लिए बनाई गई साइबर सेल के इंचार्ज सोमबीर ढाका ने टीम के साथ मिलकर क्यूआर कोड भेजकर लोगों के ऑनलाइन खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दस बैंक खातों की कॉपी व दो लाख आठ हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एएसपी नितीश अग्रवाल ने बताया कि क्यूआर कोड भेजकर ठगी करने के आरोप में राजस्थान के भरतपुर जिला के चिचाबरी निवासी मुन्ना, टपुकड़ा निवासी अमजद, अभयपुर निवासी मुबारिक व झज्जर के भिंडावास निवासी अशोक, यूपी के हमीरपुर के माधा निवासी विजय को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार एटीएम व दस पासबुक भी बरामद हुई।
विज्ञापन

23 मई को जवाहर नगर निवासी प्रवेश ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके पास एक नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई थी, जिसने उसके किसी जानकार का नाम लेकर उसके खाते में कुछ पैसे डालने की बात कही और एक क्यूआर कोड भेजा जिसके ओपन करते ही उसके खाते से 44998 रुपये कट गए। जब उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसकी कॉल ही रिसीव करनी बंद कर दी। इसके बाद इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में धोखाधड़ी के आरोप में मुन्ना, अमजद, मुबारिक, अशोक व विजय का नाम सामने आया। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह को मिलकर चला रहे थे सभी आरोपी, कई गिरफ्तारी अब भी बाकि
ठगी के इस गिरोह को लगभग 10 लोग मिलकर चला रहे थे। इसमें से पांच लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि बाकि आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापामारी कर रही है। शीघ्र ही इन आरोपियों के गिरफ्तार होने की पुलिस को उम्मीद है।
जिस खाते में प्रवेश के डले थे पैसे, उसमें और भी पांच लाख रुपये का हुआ है लेनदेन
जिस खाते में जवाहर नगर निवासी प्रवेश के साथ ठगी कर पैसे डाले गए थे। उसकी डिटेल में अभी तक सामने आया है कि इस खाते में कुल पांच लाख रुपये का लेनेदेन हुआ है। इसके अलावा बाकि खातों में हुए लेनदेन की जांच पुलिस कर रही है।
मानेसर कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के खाते खुलवाकर बेचे जाते थे
मानेसर कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के खाते खुलवाकर विजय और अशोक इनको मुबारिक को बेचते थे। मुबारिक इन खातों में लोगों को ठगकर पैसे डलवाता था। वह इन लोगों से तीन से पांच हजार रुपये में बैंक खाता, एटीएम कार्ड खरीद लेता था। इसके बाद इन खातों को ठगी के खेल में प्रयोग करता था।
जिले में साइबर ठगी के 100 से ज्यादा मामले
जिले में साइबर ठगी के 100 से ज्यादा मामले हैं। इन सभी मामलों को सुलझाने के लिए साइबर टीम बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए काम कर ही है, ताकि जिला के लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामलों को जल्दी सुलझाया जा सके। इन आरोपियों के माध्यम से इनके संपर्क के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। पकड़े गए आरोपियों से कई राज्यों में हुई साइबर ठगी के मामले सुलझने की उम्मीद है।

पकड़े गए सभी आरोपी आठवीं से 11वीं कक्षा तक शिक्षित
इस गिरोह में काम करने वाले पकड़े गए सभी आरोपी आठवीं से 11वीं कक्षा तक पढ़े लिखे हैं। इसके अलावा जो फरार चल रहे हैं उनमें बीटेक तक पढ़े लिखे हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed