{"_id":"65b947c8a19b897a1f0ed2a4","slug":"five-drivers-will-protest-to-get-the-case-filed-against-the-state-head-canceled-jind-news-c-199-1-sroh1006-112332-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राज्य प्रधान पर दर्ज मुकदमा रद्द करवाने के लिए पांच को ड्राइवर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राज्य प्रधान पर दर्ज मुकदमा रद्द करवाने के लिए पांच को ड्राइवर करेंगे प्रदर्शन
Wed, 31 Jan 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
30जेएनडी17-खटकड़ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे ड्राइवर और अन्य संगठन पदाधिकारी। स्वयं
जींद। हिट एंड रन कानून के विरोध में खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहा ऑल चालक और मलिक एकता मंच जींद का धरना मंगलवार को 24वें दिन भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता ट्रक यूनियन उचाना के लाला सत कुमार ने की।
ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के राज्य प्रधान मोहम्मद सरताज को तुरंत प्रभाव से रिहा करने और उनके ऊपर दर्ज मुकदमें दर्ज करने की मांग को लेकर पांच फरवरी को जींद में आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। मोहम्मद सरताज को भाजपा सरकार ने ड्राइवर के आंदोलन को दबाने के लिए झूठे मुकदमे बनाकर जेल में डाला हुआ है, जिसे ड्राइवर समाज सहन नहीं करेगा। ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है। इन प्रदर्शनों में आम जनता सहित चालकों एवं वाहनों के मालिक हिस्सेदारी करेंगे। उन्होंने मांग की कि हिट एंड रन कानून को निरस्त किया जाए। देश के 22 करोड़ चालकों को न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय चालक आयोग का गठन किया जाए। राष्ट्रीय चालक दिवस की घोषणा की जाए और सरकारी कैलेंडर में लागू किया जाए। इस अवसर पर दी ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू के राज्य उपप्रधान महावीर पेगां, राज्य सचिव प्रदीप शर्मा, सीटू के जिला सचिव कपूर सिंह, उचाना ट्रक यूनियन के प्रधान ईश्वर श्योकंद, आल चालक एवं मालिक एकता मंच के संयोजक नरेंद्र बुआना, नरेंद्र खर्ब, धर्मपाल शर्मा, राजेश प्रधान, आजाद पांचाल, बलराज शर्मा, प्रधान कृष्ण चहल, प्रधान रविंद्र, परमजीत चोपड़ा मौजूद रहे।