फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five arrested for betting on IPL match in Urban Estate

अर्बन एस्टेट में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for betting on IPL match in Urban Estate
अर्बन एस्टेट का वह मकान जहां पर सट्टेबाजों द्वारा आईपीएल मैच पर सट्टा लगया जा रहा था। - फोटो : Jind
अर्बन इस्टेट के एक मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच लोगों को शनिवार रात में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पांचों लोग चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच पर फोन के माध्यम से सट्टा लगा रहे थे। सिविल लाइन थाना की पुलिस को तलाशी के दौरान मकान से एक लैपटॉप, एलईडी, दस मोबाइल, एक रजिस्टर और 12700 रुपये मिले हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट के एक मकान में कई दिन से कुछ संदिग्ध युवक आते-जाते हैं। यह मकान इन लोगों ने किराये पर लिया हुआ है। जब क्रिकेट मैच शुरू होता है तो यहां पर कई युवक आते रहते हैं। हर रोज शाम के समय कई गाड़ियां यहां आती हैं। कॉलोनी के लोग भी इन लोगों से परेशान हो गए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार मकान पर छापा मारकर वहां से मांडी कलां निवासी विनोद, सोनू, हरी नगर जींद निवासी सुशांत, डिफेंस कॉलोनी निवासी सूरज, गांव सुडाना रोहतक निवासी विनीत को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किराये पर रहने वालों की होगी जांच
सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने कहा कि अर्बन एस्टेट में काफी लोग अपने मकानों को किराये पर देकर बाहर रहते हैं। इन मकानों को शरारती किस्म के लोग किराये पर लेकर आवारागर्दी करते हैं। मकान मालिकों को मकान किराये पर देने से पहले उनकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए, लेकिन लोग लापरवाही करते हैं। जल्द ही आसपास की कॉलोनियों में अभियान चलाकर किराये पर रहने वाले लोगों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट के एक मकान से क्रिकेट पर सट्टा लगा रहे पांच आरोपियों को एक लैपटॉप, एलईडी, दस मोबाइल व 12700 रुपये व एक रजिस्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनको रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
मुकेश कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed