{"_id":"655525041da5c2ff17087282","slug":"fire-broke-out-in-furniture-warehouse-due-to-short-circuit-goods-burnt-jind-news-c-199-1-sroh1006-8757-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, सामान जला
Thu, 16 Nov 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जयंती देवी मंदिर के पीछे एक फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फर्नीचर का सामान जल चुका था। हालांकि यह घटना दिवाली की रात की है।
रामलीला ग्राउंड स्थित रूपनगर निवासी जोगिंद्र ने बताया कि उन्होंने जयंती देवी मंदिर के पीछे कैनाल रोड छोटे पुल के पास फर्नीचर का गोदाम बनाया हुआ है। 11 नवंबर की रात को वह गोदाम को अच्छी तरह से बंद करके घर चला गया था। उसे बाद में पता चला कि उसके गोदाम में आग लग गई है। जब वह गोदाम पर पहुंचा तो पूरे फर्नीचर में आग लगी हुई थी। मौके पर पहुंचे लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ओर ज्यादा भडक गई। सूचना देने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिसने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने से उसका फर्नीचर जल गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट रहा। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह अपना परिवार का पालन-पोषण कर सके।