{"_id":"6ab41de8cd7f0f626f063954","slug":"fir-lodged-against-5-for-attacking-father-and-son-with-sticks-and-bricks-jind-news-c-199-1-sroh1006-160811-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पिता-पुत्र पर लाठी-ईंट से हमला, 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पिता-पुत्र पर लाठी-ईंट से हमला, 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
जींद। अलेवा क्षेत्र के गांव खांडा में घर के सामने से गुजर रहे व्यक्ति के साथ गाली-गलौज के बाद मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घायलों का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है।
खांडा निवासी रितिक ने एफआईआर में बताया कि 17 सितंबर को उनके पिता राजेंद्र खेत से घर लौट रहे थे। जब वह कृष्ण के मकान के सामने पहुंचे तो उन्होंने परिवार के ही शुभम को आवाज लगा दी। आरोप है कि सचिन ने उनके पिता के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
गाली-गलौज की आवाज सुनकर कृष्ण हाथ में लाठी लेकर आया और उनके पिता पर वार किए। उनके हाथ, पैर, टांग और कंधे पर चोटें आईं। आरोप है कि कृष्ण की पत्नी केलो देवी और उसकी बेटियों अनु और प्रिंसी ने भी ईंटों मारी।
विज्ञापन
उन्हें इलाज के लिए पीएचसी अलेवा में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि मामले में पांच लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद