{"_id":"66d2350daf41caab1802d6a4","slug":"fight-between-two-brothers-for-watering-the-field-jind-news-c-199-1-jnd1001-122288-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेत में पानी लगाने के लिए दो भाइयों में झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेत में पानी लगाने के लिए दो भाइयों में झगड़ा
Sat, 31 Aug 2024 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 31 Aug 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। कालवा गांव में खेत में पानी लगाने के लिए दो भाइयों में झगड़ा हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कालवा निवासी राजबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका खेत बुढ़ाखेड़ा रोड पर है। 25 अगस्त को वह पानी लगाने के लिए गया था। उनका भाई जयसिंह भी अपने खेत में था। पानी की बारी को लेकर जय सिंह ने उनके साथ झगड़ा करते हुए डंडे से हमला कर दिया। उनकी गर्दन पकड़कर पानी में डुबोने की कोशिश की। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर जयसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद