Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female students raised issues regarding basic amenities in the House.

Jind News: छात्राओं ने सदन में उठाए मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे

Tue, 24 Nov 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Female students raised issues regarding basic amenities in the House.
फोटो 23जेएनडी07-महार्षि जमदग्नि राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपनी बात रखती
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय महिला महाविद्यालय में रिफॉर्म उत्सव के पांचवें दिन मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने संसदीय पदों की भूमिका निभाते हुए महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं और सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सदन में उठाए।
गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को संसदीय प्रणाली की कार्यप्रणाली से परिचित करवाने के साथ उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल का विकास करना रहा।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रभारी कृष्ण कुंडू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक राम मेहर सिंह, अंजना और पिंकी ने सहयोग किया।
मॉक पार्लियामेंट में खुशी ने अध्यक्ष, संजना ने प्रधानमंत्री, ईशा ने विपक्ष की नेता, महक ने शिक्षा मंत्री, कोमल ने स्वास्थ्य मंत्री और दीक्षा ने परिवहन मंत्री की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निक्की, अंशुल और दिव्या ने विपक्ष के सदस्यों के रूप में सवाल उठाए। सदन में छात्राओं ने महाविद्यालय की परिवहन सुविधा, स्वच्छ पेयजल और शौचालयों की साफ-सफाई का मुद्दा उठाया।
छात्राओं ने इन समस्याओं के समाधान के लिए अपने सुझाव और प्रस्ताव रखे। इस दौरान पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभा रही छात्राओं ने सवाल-जवाब के माध्यम से मुद्दों पर अपनी बात रखी।
सहायक प्राध्यापक राम मेहर सिंह ने कहा कि मॉक पार्लियामेंट जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, तार्किक अभिव्यक्ति और संवाद कौशल को विकसित करती हैं। उन्होंने छात्राओं को सक्रिय भागीदारी के साथ अपनी बात जिम्मेदारी और आत्मविश्वास से रखने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय प्रभारी कृष्ण कुंडू ने गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाते हैं।
साथ ही उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मॉक पार्लियामेंट के माध्यम से छात्राओं को संसदीय कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed