फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female devotees danced to devotional songs

Jind News: भक्ति रस के भजनों में झूमीं महिला श्रद्धालु

Mon, 25 Mar 2024 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Female devotees danced to devotional songs
जींद। होली पर्व की पूर्व संध्या पर महाभारत कालीन जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालु भक्ति से भरपूर भजनों के बीच जमकर झूमे। महिला श्रद्धालु रंगों को एक-दूसरे पर उड़ाती हुई ईश्वर की भक्ति में डूबी हुई नजर आई। मंदिर पुजारी नवीन कुमार शास्त्री के सानिध्य में हुए होली महोत्सव के दौरान शहर से सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस दौरान जींद की भजन गायिका जानवी ने अपनी आवाज से सबको भक्ति रस में डूबोकर नाचने पर मजबूर कर दिया। जानवी की आवाज के जादू से बुजुर्ग महिलाएं भी झूमने पर मजबूर हो गई। मंदिर पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने कहा कि होली पर्व रंगों का पर्व है। धुल्हेंडी पांच दिन तक प्रतिपदा तिथि से पंचमी तक चलने वाला प्रेम, उल्लास, एकता और भाईचारा का त्योहार है। होलिका दहन के पश्चात प्रतिपदा को धुल्हेंडी पूजन कर माता-पिता से भी आशीर्वाद लिया जाता है, फिर टोली बनाकर ढोलक अथवा मृदंग बजाते-गाते चल समारोह निकाला जाता है। इस दौरान मित्रों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों को रंग-गुलाल लगाकर गले मिलते है। द्वितीया, तृतीया और चतुर्थी एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने तथा मिठाई खाने-खिलाने का विधान है। इस अवसर पर अनाज मंडी के प्रधान पप्पू शर्मा, राजेंद्र देबन, विशाल कामराज, रामसुनेजा, सागर कौशिक, राजेंद्र शर्मा, रिषभ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed