फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fear of defeat by raising Dushyant Chautala: Premlata

दुष्यंत चौटाला को उचाना से हार का डर : प्रेमलता

Sun, 16 Apr 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 16 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fear of defeat by raising Dushyant Chautala: Premlata
उचाना। सखी-सहेली कार्यक्रम धनखड़ी गांव पहुंचीं भाजपा की पूर्व विधायक प्रेमलता का महिलाओं ने स्वागत किया। बीते कई दिनों से ग्रामस्तर पर महिलओं द्वारा सखी-सहेली कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें पूर्व विधायक प्रेमलता की ओर से उनके समय हुए विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रेमलता ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में उचाना हलके से दुष्यंत चौटाला चुना नहीं लड़ेंगे। क्योंकि यहां पर कोई काम वो नहीं करवा पाए हैं। बीते दिनों जींद में उनके पिता अजय सिंह चौटाला ने बयान दिया है कि वो एक जगह से चुनाव नहीं लड़ते है। इससे साफ है कि दुष्यंत चौटाला के परिवार को उचाना हलके से उनकी हार नजर आने लगी है। ऐसे में वो पहले से ही इस तरह के बयान देने लगे है। उन्होंने कहा कि हलके के हर गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास करवाने का काम किया। काम करवाने के बाद अगर उसका फल नहीं मिलता है तो दर्द होता है। अलेवा में जो बस स्टैंड बना उसका शिलान्यस के साथ-साथ निर्माण कार्य की शुरूआत करवाई। इसका जब उद्घाटन हुआ तो पत्थर दुष्यंत चौटाला का लगा क्योंकि वो यहां से विधायक बने। चुनाव दौर शुरू हो गया है ऐसे में आप लोगों को बहाकने के लिए फिर आपके बीच आएंगे। लोगों को बहकावे में नहीं आना है। बीते चुनाव में 5100 रुपये पेंशन बुजुर्गों की करने का वायदा दुष्यंत चौटाला कर रहे थे। इस तरह के झूठे वायदे फिर चुनाव में उनके पास आकर किए जाएंगे। भाजपा के खिलाफ जेजेपी का वोट मिले लेकिन जीते 24 घंटे ही हुए थे दुष्यंत चौटाला भाजपा के साथ जाकर खड़े हो गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि खुद ये फैसला करना पड़ेगा आपके लिए कौन अच्छा है कौन नहीं है। हलके के लोगों को खुद पता है कि इन चार सालों के क्या काम हुए है बीती सरकार में क्या काम हुए थे। हमारा परिवार हमेशा लोगों के बीच रहता है। यहां से चुनाव जीतने के बाद कितनी बार आप लोगों के बीच वो आए है इसका पता आप लोगों को खुद है। इसलिए अपने पराए की पहचान लोगों को करनी होगी। किसी के बहाकवे में नहीं आना होगा। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, नानक नगूरां, संतोष धनखड़ी, सुदेश नगूरां, कृष्णा दिल्लुवाला, रमेश, अनिल अलेवा, काला पेगां, रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed