{"_id":"6893b63ed812873621040906","slug":"father-said-he-does-not-trust-sit-cbi-should-investigate-jind-news-c-199-1-sroh1006-138920-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पिता बोले- उन्हें एसआईटी पर नहीं विश्वास, सीबीआई से हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पिता बोले- उन्हें एसआईटी पर नहीं विश्वास, सीबीआई से हो जांच
Thu, 07 Aug 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
06जेएनडी29-मृतक डॉ. विकास के पिता शिवकुमार।
जींद। सफीदों शहर के रामपुरा गांव के पास डॉ. विकास की चाकू गोदकर की गई हत्या के मामले में बुधवार को एसआईटी ने दोनों पक्षों को थाना बुलाया। इस दौरान एसआईटी के मुखिया डीएसपी गौरव शर्मा ने दोनों पक्षों से बातचीत की। इस दौरान विकास के पिता शिवकुमार ने कहा कि उन्हें एसआईटी पर विश्वास नहीं है। इसलिए मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए।
पीड़ितों ने कहा कि अब तक आरोपी घायल डॉ. अनिल और हैप्पी उर्फ यशपाल से पुलिस अच्छे तरीके से पूछताछ नहीं की। उनसे पूछताछ होने के बाद ही अहम सुराग मिलेंगे। पुलिस ने जयसिंहपुरा निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर ही मामले को बंद कर दिया। हालांकि इस मामले में एक आरोपी नहीं है क्योंकि डॉ. विकास एक व्यक्ति के काबू नहीं आ सकता था। उस पर हमला कई लोगों ने किया है।
24 जुलाई रात को सफीदों शहर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे विकास शर्मा की सीने ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। वह रात में घर लौट रहे थे तब रास्ते में दो कारों में आए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में घायल दूसरे अस्पताल के संचालक अनिल और उसके साले हैप्पी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
बड़ौली से करेंगे बातचीत
डॉ. विकास के पिता शिवकुमार और भाई अनुज ने कहा कि इस मामले में वह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली से बात करेंगे। मामले की जांच एसआईटी की बजाय सीबीआई से करवाने की मांग की जाएगी। पुलिस ने अभी तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि डॉ. अनिल और हैप्पी उर्फ यशपाल से अभी तक सख्ती से पूछताछ तक भी नहीं की गई है।