फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Father-in-law and daughter-in-law beaten up for giving bread to dogs in the street

गली में कुत्तों को रोटी डालने पर ससुर-बहू को पीटा

Sun, 29 Aug 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law and daughter-in-law beaten up for giving bread to dogs in the street
गली के कुत्तों को रोटी डालने को लेकर हुए विवाद में गांव रामगढ़ के एक बुजुर्ग पर फावड़े से हमला कर घायल करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामगढ़ गांव निवासी भीम सिंह (61) ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की रात में वह खाना खाकर रात में गली में रहने वाले कुत्तों को रोटी डाल रहा था। पड़ोसी जगपाल और वेदपाल ने कुत्तों को रोटी डालने पर आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जगपाल ने उस पर फावड़े से तो वेदपाल ने डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान राजपाल और सुरजीत भी मौके पर आ गए। उन दोनों ने भी उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसकी बहू सुमन छुड़वाने आई तो राजपाल की पत्नी सुदेश और जगपाल की पत्नी राजवंती ने उस पर हमला कर दिया। इससे हमले में दोनोें घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर उनको नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि इस मामले में छह लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed