फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will stage a one-day strike at Jantar Mantar on March 20

Kisan Andolan: 20 को जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना, राकेश टिकैत का इशारा, पक्के धरने की तैयारी से पहुंचें किसान

Sun, 12 Mar 2023 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Mar 2023 12:23 AM IST
सार

टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से इस धरने का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 32 किसान संगठन भाग लेंगे। देश के कोने-कोने से किसान दिल्ली पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Farmers will stage a one-day strike at Jantar Mantar on March 20
गांव राजपुरा भैण में शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि 20 मार्च को किसान पक्के धरने की पूरी तैयारी के साथ दिल्ली कूच करें। वैसे तो किसानों के साथ हुए समझौते की मांगें पूरी न होने के विरोध में 20 मार्च को जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। सरकार ने मांग पूरी नहीं की तो यह धरना स्थायी रूप से भी शुरू किया जा सकता है। इसलिए धरने पर पहुंचने वाले किसान तैयारी कर आएं कि उन्हें यहां कुछ दिन वहां रुकना भी पड़ सकता है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत शनिवार शाम को आठ बजे गांव राजपुरा भैण निवासी भाकियू सदस्य जयवीर की बेटी के शादी समारोह में शिरकत करने आए थे। वहीं से फोन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन जब स्थगित किया गया तो सरकार ने उनकी मांगें पूरी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


आज तक सरकार ने इन मांगों को पूरा नहीं किया। वैसे तो सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, लेकिन आज तक सरकार ने न तो स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू की और न ही फसलों के लिए एमएसपी। इसके अलावा बिजली बिलों को लेकर, पराली जलाने को लेकर भी सरकार के साथ जो समझौते हुए थे, वे आज तक लागू नहीं किए गए। अब सरकार किसानों को दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 किसान संगठन पहुंचेंगे जंतर-मंतर पर
20 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिए जाने वाले धरने पर आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से इस धरने का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 32 किसान संगठन भाग लेंगे। देश के कोने-कोने से किसान दिल्ली पहुंचेंगे। अब की बार जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन किया जाएगा। उनके साथ जिला प्रधान बारूराम, प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल, युवा प्रधान बिंदर नंबरदार, सोनू मालपुरिया पानीपत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed