फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers protested by raising slogans

Jind News: किसानों ने नारेबाजी कर जताया विरोध

Thu, 11 Apr 2024 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested by raising slogans
जुलाना। शामलो कलां खरीद केंद्र को भंभेवा साइलो से जोड़ने पर किसानों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर साइलों में गेहूं लेकर नहीं जाएंगे। भंभेवा साइलों की दूरी खरीद केंद्र से करीब 25 किलोमीटर से ज्यादा है। जो रास्ता केंद्र से साइलो तक जाता है वह खस्ताहाल हो रहा है। ठेकेदार से सड़क को उखाड़ दिया है। गेहूं ले जाने के लिए सभी किसानों के पास अपने साधन नहीं है। किसानों ने मांग की है कि खरीद केंद्र पर बारदाना दिया जाए और भंभेवा साइलों को हटाकर खरीद केंद्र के आसपास गोदाम में उनके गेहूं के बैग लगवाएं जाएं। किसानों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का समधान नहीं हुआ तो वह जींद-रोहतक नेशनल हाइवे जाम कर देंगे।
विज्ञापन

किसान विक्रम मलिक, पूर्व सरपंच सुरजीत, कृष्ण मलिक, मोहित, अमित, राजेश, धर्मबीर, राजेश, बिजेंद्र ने कहा कि शामलो कलां खरीद केंद्र पर शामलो कलां, पडाना,ढिगाना, रामकली, खिमाखेड़ी, शामलो खुर्द, गोसाई खेड़ा व गतौली सहित दर्जनों गांवों के किसान गेहूं लेकर जाते हैं। अब की बार शामलो कलां खरीद केंद्र को भंभेवा साइलों से जोड़ दिया गया है। बारदाना खरीद एजेंसी नहीं दे रही है। किसानों को अपनी फसल ट्रालियों में भरकर भंभेवा साइलों में ले जानी होगी। गांव में कोई भी प्राइवेट धर्मकाटा भी नहीं है अगर वह गेहूं को तोलकर केंद्र पर गिराएं। किसानों ने खरीद केंद्र पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि खरीद केंद्र पर बारदाना उपलब्ध करवाकर गेहूं खरीद केंद्र के आसपास बने गोदाम घरोंडा, इगराह या जींद लगवाएं जाएं।
विज्ञापन

किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान युनियन जींद-रोहतक मार्ग पर तंबू गाड़कर बैठ जाएंगे। शामलो कलां खरीद केंद्र से साइलों की दूरी अधिक है। किसान वहां पर अपनी फसल नहीं लेकर जा सकते। गांव में कोई भी प्राइवेट व सरकारी धर्मकाटा नहीं है जिससे तोलकर किसान गेहूं खरीद केंद्र पर डाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र ढांडा, उपाध्यक्ष किसान यूनियन।



शामलों कलां खरीद केंद्र पर एफसीआई की खरीद आई हुई है। एफसीआई खरीद केंद्र पर बारदाना उपलब्ध नही करवा रही है। गांव में कोई भी सरकारी प्राईवेट धर्मकांटा नही है। एजेंसी कह रही है या तो किसानों सीधे साईलों में ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर जाएं या खरीद केंद्र पर डालें। साईलों की दूरी ज्यादा होने और सड़क कंडम होने के कारण किसान नही जाएंगे। एजेंसी कह रही है कि खुले में अगर गेंहू केंद्र पर गिरवाया जाएगा तो यह बरसात के कारण खराब हो सकता है। इसलिए बारदान उपलब्ध करवाया जाए तभी गेंहू की खरीद संभव है।

-ईश्वर सिंह आढ़ती।




शामलो कलां खरीद केंद्र पर सफाई करवा दी गई है। बिजली व पेयजल का प्रबंध भी किया गया है। एफसीआई की खरीद केंद्र पर है। किसानों की मांगों को एफसीआई के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
रामजी लाल, जुलाना मार्केट कमेटी सचिव।


खरीद केंद्र पर किसी भी प्रकार की दिक्कतें किसानों को नहीं आने दी जाएगी। कमेटी बनाकर भेजी जाएगी और किसानों की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
-शिव कुमार, एफसीआई डीएम रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed