{"_id":"6185184bddb2847d8771a488","slug":"mother-son-died-in-road-accident-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गांव पिपली के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, दिल्ली के बवाना के थे निवासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: गांव पिपली के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, दिल्ली के बवाना के थे निवासी
Fri, 05 Nov 2021 06:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा/सोनीपत(हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:02 PM IST
सार
दिल्ली के बवाना की रहने वाली महिला व उसका बेटा खरखौदा में किसी काम से आए थे। बाइक खराब होने के कारण महिला का भाई पहले से पिपली गांव के पास खड़ा था। वह भांजे की स्कूटी लेकर बाइक मिस्त्री को देखने जाने लगा तो इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसकी बहन व भांजे को कुचल दिया।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा शहर के दिल्ली मार्ग पर गुरुवार की देर शाम को हुए एक हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल में रखवा रखा है। वहीं पुलिस ने मृतक महिला के चचेरे भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : किसान आंदोलन: सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विरोध कर रहे दो किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, किसानों ने हाईवे किए जाम
विज्ञापन
बरवाला, दिल्ली निवासी लोकेश का कहना है कि वह अपनी बाइक लेकर खरखौदा जा रहा था। जब वह पिपली गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक खराब हो गई। वह आसपास मैकेनिक तलाश कर रहा था, लेकिन कोई नहीं मिला। जिसके बाद वह वह वापस बाइक के पास आकर खड़ा हो गया। इसी बीच उसकी चचेरी बहन लता व उसका भांजा लक्ष्य स्कूटी पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए, जिन्होंने उसे खड़ा देखकर स्कूटी रोकी। जिसके बाद उसने बाइक के खराब होने की बात उन्हें बताई और कहा कि वह मैकेनिक को तलाश के आता है, इस लिए स्कूटी दो और तुम यहीं पर खड़े हो जाओ।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price: केंद्र के बाद हरियाणा सरकार के घटाए दाम भी हुए लागू, अब पेट्रोल 95.30 तो डीजल 86.53 रुपये प्रति लीटर हुआ
वह उनकी स्कूटी लेकर चला ही था कि उसके देखते ही देखते एक ट्रैक्टर चालक ने उसकी बहन व भांजे को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वह किसी प्रकार घायलों को लेकर सीएचसी, खरखौदा पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। खरखौदा पुलिस ने लोकेश की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वहीं आज मृतकों को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं, हादसे नेे त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया।