फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers held a 'Mahapanchayat' to protest against the new crop procurement rules.

Jind News: किसानों ने फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में की महापंचायत

Sun, 05 Apr 2026 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers held a 'Mahapanchayat' to protest against the new crop procurement rules.
04जेएनडी08: नगूरा में सरकार के नए नियमों को लेकर पंचायत करते किसान। संवाद
जींद। सरकार की ओर से लागू किए गए फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में शनिवार को नगूरां अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत हुई। किसान नेता धर्मपाल की अध्यक्षता में आयोजित महापंचायत में किसान मजदूर संघर्ष समिति, कंडेला खाप और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से फसल खरीद के नए नियमों (बायोमीट्रिक, ट्रैक्टर नंबर प्लेट अनिवार्य) किए गए बदलाव पूरी तरह से किसान और आढ़ती विरोधी हैं। नए नियमों के कारण न केवल फसलों की खरीद प्रक्रिया में अनावश्यक देरी होगी बल्कि किसानों को अपनी ही फसल बेचने के लिए भारी दिक्कतों और जटिल कागजी प्रक्रियाओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष रमेश कंडेला ने कहा कि सरकार को ऐसी सरल व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे अन्नदाता को मंडी में अपनी फसल बेचने में कोई असुविधा न हो। वहीं, अध्यक्ष धर्मपाल नगूरां ने कहा कि यदि इन किसान विरोधी नियमों को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो संयुक्त किसान मोर्चा आने वाले समय में एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत के समापन के बाद किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी रामकुमार से मिला और सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नई व्यवस्था को रद्द करने की पुरजोर मांग की गई है। मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों किसान, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और मंडी आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed