फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers demonstrated by burning copies of the National Agricultural Market Policy

Jind News: किसानों ने राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति की प्रतियां फूंककर प्रदर्शन किया

Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated by burning copies of the National Agricultural Market Policy
23जेएनडी05: राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति की प्रतियां फूंकते प्रदर्शनकारी किसान। संवाद
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसान संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति की प्रतियां फूंकीं। बाद में कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीसी को सौंपा।
विज्ञापन

किसान संगठनों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाने, दिल्ली जा रहे किसानों पर हो रही कार्रवाई को बंद करने, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सभी किसानों को रिहा करने तथा राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व किसान सभा के राज्य प्रधान मास्टर बलबीर सिंह, भाकियू (घासीराम) के राज्य प्रधान जोगेंद्र नैन व भाकियू (टिकैट) के बारूराम ने किया।
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने कहा कि मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार किसान संगठनों और मंचों से जानबूझ कर बातचीत नहीं कर रही है। यही वजह है कि किसानों में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष है। केंद्र सरकार 9 दिसंबर 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा के साथ हस्ताक्षरित समझौते का उल्लंघन कर रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने 16, 17, 18 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री, संसद के दोनों सदनों के विपक्ष नेताओं और संसद सदस्य को ज्ञापन सौंपे थे। किसानों ने 9 अगस्त 2024 को पूरे देश में कृषि पर कॉरपोरेट नियंत्रण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। किसान नेता बारूराम ने बताया कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा के 109 किसानों को झूठे केस में फंसा कर उनको 21 दिन से जेल में बंद किया गया है। इन किसानों पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। उनको तुरंत रिहा किया जाए। केंद्र सरकार नई राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति लेकर आ रही है, जो तीन कृषि कानून को पिछले दरवाजे से फिर से लागू करने की कॉरपोरेट एजेंडे की रणनीति का हिस्सा है। हम इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे। इस अवसर पर डिंपल दनौदा, बलविंद्र, ज्ञानी राम, वेदप्रकाश, आजाद पालवा, छाजूराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं मांगें

सरकार किसान संगठनों के साथ बात करें और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाए।
दिल्ली कूच करने वाले किसानों का दामन रोकें।
नोएडा व ग्रेटर नोएडा के सभी किसानों को जेल से रिहा करे।
राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति को वापस ले।
सभी किसान संगठनों के साथ तत्काल चर्चा करे और सभी लंबित मुद्दों का समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed